तत्कालीन कुलपति की 'रिश्तेदारी' का खेल: सहायक कुलसचिव की नियुक्ति पर बड़ा विवाद, शिकायत दर्ज।

तत्कालीन कुलपति की 'रिश्तेदारी' का खेल: सहायक कुलसचिव की नियुक्ति पर बड़ा विवाद, शिकायत दर्ज।

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव विजय सिंह की नियुक्ति पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा है। खैरागढ़ निवासी अंकित अग्रवाल ने कुलसचिव को शिकायत पत्र सौंपते हुए इस नियुक्ति को अवैध बताया और तत्काल रद्द करने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि विजय सिंह तत्कालीन कुलपति मांडवी सिंह की बहन के दामाद हैं। आरोप है कि मांडवी सिंह ने रिश्तेदारी निभाने के लिए 2013 में विश्वविद्यालय अधिनियम और सरकारी नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए उन्हें संविदा आधार पर नियुक्त किया। यह मामला विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े करता है।

नियम ताक पर: रिश्तेदारी निभाकर संविदा पर भर्ती, फिर नियमित वेतनमान

शिकायत के अनुसार, विजय सिंह की नियुक्ति में नियमों का खुला उल्लंघन किया गया। तत्कालीन कुलपति मांडवी सिंह ने 2013 में विश्वविद्यालय अधिनियम और शासन नियमों को नजरअंदाज करते हुए विजय सिंह को संविदा पर सहायक कुलसचिव नियुक्त किया। आरोप है कि विजय सिंह पद के लिए निर्धारित न्यूनतम योग्यता यानी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स डिग्री या समकक्ष भी पूरी नहीं करते थे।

Read More Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार

संदिग्ध नियमितीकरण: 2016 में विजय सिंह को नियमित वेतनमान दे दिया गया। शिकायत में बताया गया है कि संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी होने के मात्र तीन दिन बाद ही नियमितीकरण का विज्ञापन भी जारी कर दिया गया, जो पूरी तरह संदिग्ध है। अंकित अग्रवाल ने शिकायत में विजय सिंह के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को भी अवैध करार दिया है।

Read More अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग

चयन समिति पर भी सवाल: पात्रता पर खरी नहीं उतरतीं सदस्य

नियुक्ति विवाद में चयन समिति की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठे हैं। शिकायत में कहा गया है कि चयन समिति की सदस्य प्रोफेसर मृदुला शुक्ला भी पात्रता मानदंडों पर खरी नहीं उतरती हैं। इसके बावजूद उन्हें समिति में शामिल किया गया, जिससे पूरी भर्ती प्रक्रिया ही कटघरे में आ गई है। सूत्रों के अनुसार, पहले भी इस नियुक्ति को लेकर शिकायतें दर्ज हुई थीं, लेकिन तत्कालीन कुलपति मांडवी सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए इन्हें दबा दिया था।

शिकायतकर्ता अंकित अग्रवाल ने शासन स्तर पर उच्च स्तरीय जाँच और विजय सिंह की नियुक्ति तत्काल रद्द करने की मांग की है। अब यह देखना बाकी है कि विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार इस गंभीर मामले पर ठोस कार्रवाई करती है, या पहले की तरह इसे भी नजरअंदाज कर दिया जाता है। यह मामला भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का सीधा उदाहरण माना जा रहा है।

Tags:

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी