CG News: शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने ऐसे उतारा नीचे

CG News: शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने ऐसे उतारा नीचे

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक युवक की सनक ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। लुंड्रा थाना क्षेत्र में पसंद की लड़की से शादी कराने की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक टावर पर बैठकर बार-बार शादी कराने की मांग करता रहा और धमकी देता रहा कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह कूदकर जान दे देगा। इस घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे हालात और भी तनावपूर्ण हो गए।image-2026-03-25T110802.712-1-1-1

जानकारी सामने आई है कि जिस युवती को लेकर युवक टावर पर चढ़ा था, वह पहले ही शादी से इनकार कर चुकी थी और युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व परेशान करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद युवक ने दबाव बनाने के लिए यह खतरनाक कदम उठाया।

Read More मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे तक समझाइश, बातचीत और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। खास बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर होता रहा।

Read More Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप

टावर से नीचे उतरते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मामलों में कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी विवाद का समाधान कानूनी तरीके से ही करें।

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल