CG News : छत्तीसगढ़ में जज को नक्सली धमकी, ‘3 करोड़ दो वरना मौत तय’, लेटर से मचा हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

CG News : छत्तीसगढ़ में जज को नक्सली धमकी, ‘3 करोड़ दो वरना मौत तय’, लेटर से मचा हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला। गुंडरदेही में पदस्थ मजिस्ट्रेट को डाक के माध्यम से भेजे गए इस पत्र में खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने न केवल उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी है। पत्र में 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग करते हुए गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिससे न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की टीम पत्र के स्रोत और उसकी सत्यता की जांच में जुटी है। साथ ही, मजिस्ट्रेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह वास्तव में नक्सली धमकी है या किसी शरारती तत्व की साजिश।

Latest News

धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव
Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में
GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग
22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति
‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद
पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला
कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश
Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए
CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल
Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल