CG Cyber Crime: ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों का सट्टा, रायपुर होटल से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 45 लाख की जब्ती

CG Cyber Crime: ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों का सट्टा, रायपुर होटल से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 45 लाख की जब्ती

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस ने हाईटेक गेमिंग ऐप के जरिए चल रहे अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में फरार मास्टरमाइंड राजेश उर्फ राजा बजाज और उसके साथी प्रदीप खत्री को रायपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी होटल के कमरे से ‘रिक्की पैनल’ के जरिए ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट कर रहे थे। छापेमारी के दौरान 6.90 लाख रुपये नकद, तीन लग्जरी कार, महंगे मोबाइल, लैपटॉप और बैंक दस्तावेज समेत कुल 45 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया गया है। इसके अलावा 10 से अधिक बैंक खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन के प्रमाण भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।comp-113_1774067780

इस कार्रवाई को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। लंबे समय से फरार और 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी राजा बजाज की तलाश की जा रही थी, जो लगातार ठिकाना बदलकर सट्टा संचालित कर रहा था।

Read More इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार

जांच में खुलासा हुआ कि यह नेटवर्क पैन इंडिया स्तर पर फैला हुआ था। आरोपी टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को जोड़ते थे और उन्हें एविएटर, विंगो, कैसीनो जैसे ऑनलाइन गेम्स पर दांव लगाने के लिए लिंक उपलब्ध कराते थे। इस सट्टा कारोबार में मुनाफे का बंटवारा भी तय था, 65% हिस्सा हेड ऑफिस को और 35% स्थानीय ऑपरेटरों को दिया जाता था।image-20_1774067704

Read More देवधरम टेकरी पर मंत्री विजयवर्गीय का रेस्ट हाउस, निगम से 26 साल पुरानी फाइल ही गायब

पुलिस ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क को चलाने के लिए फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था। आम लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके खाते इस्तेमाल किए जाते थे, जिनके जरिए करोड़ों का ट्रांजेक्शन होता था। इस केस का खुलासा दिसंबर 2025 में एक अन्य सटोरिए की गिरफ्तारी के बाद हुआ, जिसके जरिए पुलिस को पूरे नेटवर्क की जानकारी मिली। इसके बाद तकनीकी जांच और इनपुट के आधार पर रायपुर में रेड कर मुख्य आरोपियों को दबोचा गया।comp-115_1774067979

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पहली बार इस तरह के सटोरियों के खिलाफ फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन शुरू किया गया है। आरोपियों की संपत्तियों की जांच कर उन्हें कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा और साइबर फ्रॉड के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे गिरोहों पर अब “आर्थिक प्रहार” किया जाएगा, ताकि इस अवैध कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO