CG Crime: पूर्व जिला खेल अधिकारी पर महिला से अभद्रता का आरोप, अश्लील प्रस्ताव देने का मामला दर्ज

CG Crime: पूर्व जिला खेल अधिकारी पर महिला से अभद्रता का आरोप, अश्लील प्रस्ताव देने का मामला दर्ज

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सरकारी शिक्षक पर गंभीर आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है। डौंडी स्थित स्कूल में पदस्थ पीटीआई शिक्षक और पूर्व जिला खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर के खिलाफ महिला से अभद्रता और अश्लील प्रस्ताव देने का केस दर्ज किया गया है।

500 देकर संबंध बनाने का आरोप
मामले के अनुसार, पीड़िता अपने घर के पास से गुजर रही थी, तभी आरोपी शिक्षक ने उसे रोककर 500 का नोट दिया और कथित तौर पर संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उससे अश्लील बातें भी कीं, जिससे वह आहत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता की शिकायत पर डौंडी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1)(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि केस की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है।

Read More आबकारी के करोड़पति लिपिक का नया कारनामा : अपना ट्रांसफर रुकवाने बॉस के नाम से मंत्रालय भेजा फर्जी पत्र 

प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पहले जिला खेल अधिकारी के पद पर भी रह चुका है, जिसके चलते मामला और भी संवेदनशील हो गया है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासनिक महकमे में भी हलचल बढ़ गई है।

Read More फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार

जांच जारी, सभी पहलुओं पर नजर
एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों और सबूतों की जांच कर रही है। मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल