रायपुर में ACB का बड़ा ट्रैप: RTO दफ्तर में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, बाबू 14 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रायपुर में ACB का बड़ा ट्रैप: RTO दफ्तर में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, बाबू 14 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रायपुर। Raipur में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आरटीओ कार्यालय के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभाराम देवांगन पर वाहन नामांतरण के एवज में 15,000 की मांग करने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और जैसे ही आरोपी ने 14,000 की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर ही उसे धर दबोचा, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी एक फाइनेंस कंपनी से जुड़ी गाड़ी के दस्तावेज तैयार करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था। फिलहाल, ACB टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस मामले में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं। इस कार्रवाई को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे सरकारी दफ्तरों में पारदर्शिता लाने की कोशिश तेज हो गई है।

Latest News

Redmi 17C 5G की बिक्री शुरू: 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ बजट 5G फोन Redmi 17C 5G की बिक्री शुरू: 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ बजट 5G फोन
Pregnancy Kidney Stone: प्रेगनेंसी में हो जाए किडनी स्टोन तो कितना खतरनाक? जानें कब पड़ सकती है इलाज की जरूरत
जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर
Shani Gochar 2026: 9 अक्टूबर को उत्तराभाद्रपद में लौटेंगे शनिदेव, जानें इस नक्षत्र को क्यों माना जाता है खास
निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?
स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...
चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....
धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव
Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में
GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग
22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति