कांग्रेस के चुनावी पोस्टर्स से गायब हुए मुख्यमंत्री बघेल, मुख्यमंत्री का चेहरा बताने से बच रही पार्टी, आखिर क्या है प्लान?

कांग्रेस के चुनावी पोस्टर्स से गायब हुए मुख्यमंत्री बघेल, मुख्यमंत्री का चेहरा बताने से बच रही पार्टी, आखिर क्या है प्लान?

कांग्रेस के चुनावी पोस्टर्स से गायब हुए मुख्यमंत्री बघेल, मुख्यमंत्री का चेहरा बताने से बच रही पार्टी, आखिर क्या है प्लान? रायपुर : छत्तीसगढ़ के चुनाव में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है. ऐसे में चुनाव को देखते हुए चुनावी प्रचार अभियान में तेजी आ गई है. कांग्रेस (Congress) एक बार […]

कांग्रेस के चुनावी पोस्टर्स से गायब हुए मुख्यमंत्री बघेल, मुख्यमंत्री का चेहरा बताने से बच रही पार्टी, आखिर क्या है प्लान?


रायपुर : छत्तीसगढ़ के चुनाव में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है. ऐसे में चुनाव को देखते हुए चुनावी प्रचार अभियान में तेजी आ गई है. कांग्रेस (Congress) एक बार फिर राज्य की सत्ता में वापसी की कोशिश में है. वहीं बीजेपी (BJP) अपने इस किले को दोबारा हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है. बीजेपी ने इस चुनाव में सीएम फेस के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह (Raman Singh) के चेहरे को जनता के सामने किया है.

दूसरी और कांग्रेस ने सीएम फेस के रूप में किसी चेहरे को आगे नहीं किया है, बल्कि पार्टी प्रचार में पिछले पांच सालों के दौरान किए गए सरकार के कामों और सफलताओं का उपयोग कर रही है. कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के चेहरे का उपयोग चुनावी पोस्टर्स में भी नहीं कर रही. वहीं इसके इतर 2018 में कांग्रेस ने सीएम बघेल की शंख बजाने वाली तस्वीर का उपयोग चुनावी पोस्टर्स में किया था.

Read More पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस

कांग्रेस के पोस्टर्स से गायब सीएम बघेल
इसके साथ ही नारा लिखा था कि भूपेश है तो भरोसा है, लेकिन अब पांच साल बाद अब पार्टी कांग्रेस के संकटमोचन सीएम बघेल की सरकार के कामों को और सफलताओं का इस्तेमाल तो राज्य भर में कर रही है, लेकिन अपने चुनावी पोस्टर्स में उनके चेहरे का नहीं. इतना ही नहीं 2023 के चुनाव में कांग्रेस ने अपना नारा भी बदल दिया है. इस बार नारा दिया गया है- भरोसा बरकरार, फिर कांग्रेस सरकार. यही नारे पार्टी के चुनावी पोसटर्स पर भी लिखे गए हैं.

Read More 100 का प्रावधान, 345 आबादी पट्टे बांटने का दावा! आरंग की दरबा पंचायत में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग

कांग्रेस कर रही सामुहिक नेतृत्व की बात
कांग्रेस की ओर इस बार सामुहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है. रायपुर में लगे पार्टी के करीब सभी पोस्टर्स में राहुल गांधी और स्टैंप आकार में सीएम बघेल सहित राज्य नेतृत्व की तस्वीर लगाई गई है. कांग्रेस चुनाव में अपनी पांच साल की उपल्ब्धियों को बता रही है. वहीं अब चुनावी पोस्टर्स से गायब रहने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोला है.

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि कहां गया भरोसा. पार्टी के पोस्टर्स में सीएम भूपेश बघेल कहां हैं. सीएम बघेल को अपने भ्रष्टाचार पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है. सीएम अब पोस्टरों में नहीं हैं.

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी