‘बीमारी’ की छुट्टी, सिंगापुर की सैर! लौटे बाबू तो मचा बवाल, फटकार के बाद अपर कलेक्टर पर लगाया मारपीट का आरोप, गरमाया कलेक्ट्रेट

‘बीमारी’ की छुट्टी, सिंगापुर की सैर! लौटे बाबू तो मचा बवाल, फटकार के बाद अपर कलेक्टर पर लगाया मारपीट का आरोप, गरमाया कलेक्ट्रेट

रायपुर। सरकारी दफ्तर से छुट्टी का मामला उस वक्त विवाद में बदल गया, जब आरंग तहसील में पदस्थ एक कर्मचारी के बिना अवकाश स्वीकृत कराए विदेश यात्रा पर जाने की शिकायत सामने आई। मामला सामने आने के बाद अपर कलेक्टर ने कर्मचारी को तलब कर नाराजगी जताई। इसके बाद कर्मचारी ने अधिकारी पर कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा दिया। अब यह पूरा मामला कर्मचारी संघ की शिकायत और प्रशासनिक जांच तक पहुंच गया है। वहीं, अपर कलेक्टर ने कर्मचारी द्वारा लगाए गए मारपीट और गाली-गलौज के आरोपों से साफ इनकार किया है।

स्वास्थ्य खराब बताया, जांच में विदेश यात्रा की शिकायत
जानकारी के मुताबिक, आरंग तहसील में ग्रेड-3 कर्मचारी के पद पर कार्यरत बाबू ने कथित तौर पर स्वास्थ्य खराब होने की वजह से कार्यालय से दूरी बनाए रखी थी। बाद में विभागीय स्तर पर जानकारी सामने आई कि कर्मचारी सिंगापुर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि विदेश यात्रा के लिए उसके अवकाश की स्वीकृति नहीं ली गई थी। सिंगापुर यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने की भी चर्चा है, जिन्हें बाद में हटाए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

लौटने के बाद अपर कलेक्टर ने लगाई फटकार
कर्मचारी के वापस लौटने के बाद जब विदेश यात्रा की जानकारी सामने आई तो मामला अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा तक पहुंचा। इसके बाद कर्मचारी को कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय में बुलाया गया। अपर कलेक्टर ने बिना अनुमति विदेश जाने और कथित तौर पर गलत जानकारी देने को लेकर कर्मचारी से जवाब मांगा और कड़ी नाराजगी जताई। यहीं से विवाद ने नया मोड़ ले लिया।

Read More समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल

फटकार के बाद कर्मचारी ने लगाए मारपीट के आरोप
कर्मचारी ने कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि अधिकारी ने उसे फटकारने के दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज की और मारपीट भी की। आरोप सामने आने के बाद कर्मचारी संघ के पदाधिकारी नाराज हो गए। मंगलवार को संघ की ओर से मामले की शिकायत कलेक्टर गौरव सिंह से किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Read More CG Crime News : शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर मिला 25 वर्षीय काजल का शव

अपर कलेक्टर बोले- आरोप बेबुनियाद
अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा ने कर्मचारी के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने कर्मचारी के बिना अवकाश स्वीकृत कराए विदेश जाने को लेकर नाराजगी जरूर जताई, लेकिन गाली-गलौज या मारपीट नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारी संघ की ओर से कलेक्टर को शिकायत किए जाने की जानकारी उन्हें नहीं है।

अब प्रशासनिक जांच में सामने आएगी सच्चाई
आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा के मुताबिक, कर्मचारी के बिना अवकाश स्वीकृत कराए सिंगापुर जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच तहसीलदार से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी और उसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

एक विवाद, दो आरोप और अब जांच का इंतजार
फिलहाल, इस मामले में दो अलग-अलग सवाल सामने हैं। पहला- क्या कर्मचारी ने विभागीय अनुमति के बिना विदेश यात्रा की थी? दूसरा- क्या उसे कार्यालय में बुलाने के दौरान उसके साथ अभद्रता या मारपीट हुई? पहले सवाल की जांच प्रशासनिक स्तर पर चल रही है, जबकि दूसरे आरोप को अपर कलेक्टर ने सिरे से खारिज किया है। अब जांच रिपोर्ट तय करेगी कि छुट्टी और विदेश यात्रा से शुरू हुआ यह विवाद आखिर किसकी गलती पर जाकर ठहरता है।

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला