Virat Kohli in Raipur: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, लाइव दिखेगा क्रिकेट का जलवा, RCB के 2 धमाकेदार मैच, VIP सीटें और सुरक्षा होगी हाईटेक

Virat Kohli in Raipur: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, लाइव दिखेगा क्रिकेट का जलवा, RCB के 2 धमाकेदार मैच, VIP सीटें और सुरक्षा होगी हाईटेक

रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। IPL 2026 के दूसरे चरण में राजधानी रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। Royal Challengers Bangalore अपने दो घरेलू मुकाबले यहां खेलेगी, पहला मैच 10 मई को Mumbai Indians के खिलाफ और दूसरा 13 मई को Kolkata Knight Riders से होगा। इन मुकाबलों में विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज मैदान पर नजर आएंगे, जिससे रायपुर में IPL का क्रेज चरम पर पहुंचने वाला है।

इन हाई-वोल्टेज मुकाबलों को देखते हुए स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ VIP और प्रीमियम सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। गोल्ड और प्लैटिनम कैटेगरी में बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि दर्शकों को इंटरनेशनल लेवल का अनुभव मिल सके। हालांकि सीटिंग क्षमता सीमित होने के कारण नई सीटें जोड़ने के बजाय मौजूदा संरचना को अपग्रेड करने पर फोकस किया जा रहा है।

इस बार सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए स्टेडियम में भीड़ नियंत्रण, एंट्री-एग्जिट सिस्टम और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। खासकर विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों की लोकप्रियता को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की जाएगी।

Read More Raipur Murder Case: जिस किराएदार को दिया था घर, उसी पर हत्या का आरोप! पत्नी से संबंध के शक में गई मकान मालिक की जान, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर को ये मुकाबले मिलने के पीछे भी एक दिलचस्प वजह है। जब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, तब RCB ने पहले ही रायपुर में मैच खेलने का वादा किया था। बाद में हालात सामान्य होने के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने अपने वादे को निभाते हुए रायपुर को होस्ट सिटी बनाए रखने का फैसला किया।

Read More बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

गौरतलब है कि रायपुर का यह स्टेडियम पहले भी IPL मैचों की मेजबानी कर चुका है और अब यह पूरी तरह BCCI के अधीन अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस है। ऐसे में यहां बड़े मैचों का आयोजन और भी सुचारू तरीके से किया जा सकेगा। क्रिकेट फैंस के लिए यह मौका किसी त्योहार से कम नहीं होगा, जहां उन्हें विराट कोहली के चौके-छक्के, रोहित शर्मा की क्लासिक बल्लेबाजी और हार्दिक पांड्या की ऑलराउंड परफॉर्मेंस लाइव देखने का मौका मिलेगा। KKR के मुकाबले को लेकर यह भी चर्चा है कि टीम के मालिक शाहरुख खान भी रायपुर आ सकते हैं, जिससे उत्साह और बढ़ सकता है।

Latest News

Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट
गणेश विसर्जन को लेकर बिलासपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद; जानें कौन सा रूट रहेगा खुला
शिक्षकों से दफ्तर का काम, स्कूलों में पढ़ाई ठप: 50 हजार पद खाली, फिर भी दफ्तरों में बाबू बने मास्टर साहब
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष का पहला श्राद्ध कब? पूर्णिमा तिथि पर तर्पण के नियम, जानें क्या करें और किन गलतियों से बचें
घोस्ट टावर्स का नया जुगाड़: कंबोडिया-दुबई से आ रही कॉल बन जाती है भारतीय (+91), मोबाइल में अचानक 2G दिखे तो हो जाएं सावधान
हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई