Surajpur News: सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान शराब-चिकन पार्टी! VIDEO वायरल होते ही फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय सस्पेंड

Surajpur News: सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान शराब-चिकन पार्टी! VIDEO वायरल होते ही फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय सस्पेंड

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी में ड्यूटी के दौरान अस्पताल के भीतर कथित तौर पर शराब और चिकन पार्टी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने मामले को गंभीर मानते हुए फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।सवाल करने पर सभी एक-एक कर बाहर निकल गए।

ड्यूटी छोड़ अस्पताल के कमरे में चल रही थी पार्टी
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा अपने कुछ साथियों के साथ अस्पताल के एक कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वायरल वीडियो में कुछ लोग कुर्सियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि सामने रखी टेबल पर डिस्पोजेबल गिलास, कथित शराब की बोतलें, चिकन और सिगरेट का पैकेट नजर आ रहा है। वीडियो बनाए जाने का एहसास होते ही कमरे में मौजूद लोग वहां से निकलते दिखाई देते हैं।

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले का संज्ञान लिया। सीएमएचओ डॉ. कपिल देव पैकरा ने प्रथम दृष्टया इसे सेवा अनुशासन का गंभीर उल्लंघन मानते हुए फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले की विभागीय जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।टेबल पर शराब, चिकन और सिगरेट का डिब्बा दिखाई दे रहा है।

Read More रतनपुर महामाया मंदिर विवाद पर भाजपा का एक्शन, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री रेहाना बेगम पद से मुक्त  

ग्रामीणों में नाराजगी, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस अस्पताल में मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहां ड्यूटी के दौरान इस तरह की गतिविधियां बेहद गंभीर और गैर-जिम्मेदाराना हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की मांग की है।कर्मचारियों ने साथियों के साथ अस्पताल में शराब पार्टी की।

Read More छत्तीसगढ़ में खुली जेल के नियम तय: अच्छे आचरण वाले कैदियों को मिलेगी ‘खुली हवा’, हत्या-बलात्कार और POCSO मामलों के दोषियों की नो एंट्री

जांच के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू