राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर: जगदलपुर में ‘बस्तर पंडुम’ का करेंगी शुभारंभ, प्रशासन अलर्ट मोड में

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर: जगदलपुर में ‘बस्तर पंडुम’ का करेंगी शुभारंभ, प्रशासन अलर्ट मोड में

रायपुर/जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे जगदलपुर पहुंचकर बस्तर संभाग के बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक आयोजन ‘बस्तर पंडुम’ के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा से लेकर प्रोटोकॉल तक हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हाल ही में मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, यातायात, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन प्रबंधन सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से संवाद कर जगदलपुर में चल रही तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश
वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा, यातायात सुचारू रखने की ठोस योजना, चिकित्सा दलों की तैनाती और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा रायपुर कलेक्टर को भी राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान से संबंधित व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Read More रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त

बस्तर की संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
‘बस्तर पंडुम’ आयोजन को बस्तर की जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। राष्ट्रपति की मौजूदगी से यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से, बल्कि प्रशासनिक और पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO

Tags:

Latest News

एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद