वीडियो...जांजगीर-चांपा में बड़ा सड़क हादसा: 50 यात्रियों से खचाखच भरी बस बेकाबू होकर पलटी, मची चीख-पुकार; 15 से ज्यादा घायल

वीडियो...जांजगीर-चांपा में बड़ा सड़क हादसा: 50 यात्रियों से खचाखच भरी बस बेकाबू होकर पलटी, मची चीख-पुकार; 15 से ज्यादा घायल

जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से रविवार की तड़के एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 15 यात्री घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और भारी अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं है। सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा बिर्रा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि एक यात्री बस रविवार सुबह कोरबा से सरायपाली के लिए रवाना हुई थी। बस में क्षमता के मुताबिक करीब 50 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे। इसी दौरान, जब बस ग्राम कन्नौद के पास पहुंची, तो चालक ने स्टीयरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया। बस तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण वह सड़क पर बेकाबू होकर पलट गई। बस के पलटते ही अंदर फंसे यात्रियों में दहशत फैल गई और जान बचाने के लिए लोग संघर्ष करने लगे।

Read More एक साल में करीब 47 अपचारी बालक फरार, अब दीवारों पर कंटीले तारों की घेराबंदी, खिड़की, दरवाजे और रोशनदान भी किए जा रहे मजबूत

 

Read More छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर: आज भी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ग्रामीणों की तत्परता आई काम

हादसे के वक्त जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके की तरफ दौड़ पड़े। बस के अंदर से महिलाओं और बच्चों के रोने की आवाजें आ रही थीं। ग्रामीणों ने बिना देर किए बचाव कार्य शुरू किया और बस के शीशे तथा दरवाजों के रास्ते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी बीच किसी ने डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण रामकुमार ने बताया कि बस काफी तेज गति से आ रही थी और ड्राइवर ने अपना कंट्रोल गाड़ी पर से खो दिया था, घटना के दौरान कुछ ग्रामीण भी सड़क पर थे । उन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई 

घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा थाना पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायल यात्रियों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। फिलहाल पुलिस बस के पलटने के सटीक कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर अंदेशा जताया जा रहा है कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार या फिर सड़क की खराब स्थिति हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags:

Latest News

धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा
कोरबा में दर्दनाक हादसा: नहर में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश
मिर्जापुर: द मूवी की OTT पर धमाकेदार एंट्री, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म; फिर दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल
सुकेश केस में नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किलें! 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश, सरकारी गवाह के तौर पर दर्ज होगा बयान
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर नया विवाद, आधी रात को प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची तकनीकी टीम
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! ओवरस्पीडिंग चालान पर गडकरी का बड़ा ऐलान
वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ की हुंकार, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; 7.50 लाख का गांजा जब्त
रायपुर में त्योहारों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बाजारों में पुलिस की बढ़ेगी पेट्रोलिंग
भाजपा को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ विधायक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जेल में था निरीक्षक, विभाग ने सुने बिना थमा दिया बर्खास्तगी का फरमान, हाई कोर्ट ने किया निरस्त