Jagdalpur Viral Video: जिंदगी दांव पर! जगदलपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, लाइव ड्रामे में बदली सड़क; पुलिस की घंटों मशक्कत

Jagdalpur Viral Video: जिंदगी दांव पर! जगदलपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, लाइव ड्रामे में बदली सड़क; पुलिस की घंटों मशक्कत

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। विशाल मेगामार्ट के पास हुई इस घटना ने देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुटा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। युवक की पहचान दीपक विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था। पुलिस लगातार उससे बातचीत कर उसे समझाने की कोशिश कर रही है, ताकि बिना किसी नुकसान के उसे नीचे लाया जा सके।image-2026-04-08T113353.767

घटना के दौरान इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया। प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता युवक की जान बचाना है और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के बाद काउंसलिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Read More दो दशक तक फाइलों में उलझा कर्मचारी का प्रमोशन, हाई कोर्ट ने विभाग को दिया 50 दिन का अल्टीमेटम

Latest News

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन बड़ी गिरावट, 10 ग्राम पर ₹5,120 टूटा भाव; चांदी भी हुई सस्ती सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन बड़ी गिरावट, 10 ग्राम पर ₹5,120 टूटा भाव; चांदी भी हुई सस्ती
अमेरिका तक फैला था नशे का कारोबार, NCB-DEA ने किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में विवाद: संविदा शिक्षकों ने प्राचार्य और शिक्षक पर लगाए 10 हजार रुपये मांगने के आरोप, कलेक्टर ने DEO को सौंपी जांच
सूरजपुर में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने टांगी से हमला कर पत्नी की हत्या
क्रिकेट सट्टे की काली कमाई से खड़ी की 25 करोड़ की सल्तनत, हवाला के रास्ते दुबई तक पहुंचा नेटवर्क
रायपुर में अवैध धान कारोबार का बड़ा खुलासा: तीन साल में 1.82 करोड़ का धान जब्त, 238 मामले दर्ज
80 फीट की सरकारी सड़क पर कब्जे का खेल, हाई कोर्ट सख्त, कलेक्टर और निगम आयुक्त को अवमानना नोटिस
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये
कोहरे को चीरकर दौड़ेंगी ट्रेनें, लोको पायलटों को पहले ही मिलेगी सिग्नल की खबर
चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा; कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश
गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर बना ठगी का जाल, वॉट्सऐप पर APK डाउनलोड कराते ही हैक हुआ मोबाइल, बैंक अधिकारी के खाते से 9.49 लाख पार
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2026: भिलाई, रिसाली, बीरगांव और भिलाई-चरौदा में महापौर के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त