नव्या मलिक ड्रग्स केस: SIT बनी तो उड़ी रसूखदारों की नींद, क्या चालान से गायब चैट्स और कॉल डिटेल खोलेंगे सफेदपोशों के राज?

नव्या मलिक ड्रग्स केस: SIT बनी तो उड़ी रसूखदारों की नींद, क्या चालान से गायब चैट्स और कॉल डिटेल खोलेंगे सफेदपोशों के राज?

रायपुर। चर्चित नव्या मलिक MDMA ड्रग्स केस की जांच अब और तेज कर दी गई है। रायपुर पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल मामले की गहराई से पड़ताल के लिए 5 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। इस टीम में एक सहायक पुलिस आयुक्त, क्राइम ब्रांच प्रभारी और गंज थाना प्रभारी शामिल किए गए हैं। इस SIT जांच के आदेश के बाद मामले में शामिल सफेदपोश अपराधियों, रसूखदार लोगों और उनके करीबी रिश्तेदारों की नींद उड़ गई है। जिनके नाम अब तक बाहर नहीं आये है। 

चालान से गायब चैट क्या सेटिंग हुई थी....

इस केस में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस ने कोर्ट के समक्ष जो व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल पेश किए थे, वे पुलिस चालान में मौजूद नहीं हैं। मामला बिगड़ने के बाद अब इस केस में कई बड़े खुलासे होने की पूरी उम्मीद है। इधर, मामले को दबाने और सेटिंग करने का खेल भी बड़े स्तर पर जारी है। अब यह देखने योग्य होगा कि इन रसूखदार VIP के नाम बाहर आ पाते हैं या दबाव और रसूखदारों के सामने सिस्टम का दम घुटता है।

Read More डाक महकमे में प्रशासनिक फेरबदल: तबादले से ज्यादा रायपुर में दिए गए 'सेवा विस्तार' की हो रही चर्चा

2025 में ऐसे पकड़ा गया था नेटवर्क

Read More शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को हाई कोर्ट की हरी झंडी: कर्मचारी संघ की 24 याचिकाएं खारिज, एक ही जगह जमे रहने का अधिकार नहीं

यह मामला 23 अगस्त 2025 को सामने आया था। पुलिस की संयुक्त टीम ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के पास एक कार रोककर हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को पकड़ा था। इनके पास से 27.58 ग्राम MDMA, एक कार, 85,300 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। जब्त संपत्ति की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई थी। पूछताछ में मिले इनपुट के बाद पुलिस ने मुंबई से नव्या मलिक को गिरफ्तार किया। आरोप लगा कि नव्या रायपुर की हाईप्रोफाइल पार्टियों, निजी आयोजनों, क्लबों और नाइट पार्टियों में MDMA की सप्लाई करती थी। चार्जशीट में भी मोबाइल फोन और डिजिटल माध्यमों से चलने वाले नेटवर्क का जिक्र है।

दो चरणों में होगी SIT की जांच

 पहला चरण:SIT ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चेन, नव्या मलिक व अन्य आरोपियों की भूमिका, हाईप्रोफाइल पार्टियों से उनके कनेक्शन और पैसों के लेन-देन की जांच करेगी।
 दूसरा चरण :अंतरराज्यीय नेटवर्क, डिजिटल फॉरेंसिक, ड्रग्स खरीदने वालों की पहचान, पुराने NDPS मामलों से उनके कनेक्शन और किसी प्रभावशाली व्यक्ति या कारोबारी की संभावित मिलीभगत की पड़ताल होगी।

इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस

SIT यह पता लगाएगी कि MDMA कहां से लाई गई, मुख्य सप्लायर कौन था, और रायपुर-मुंबई के बीच नेटवर्क कैसे चल रहा था। किसने पैसा दिया और किसके खाते में गया, इसकी भी जांच होगी। मोबाइल फोन, CDR, WhatsApp चैट, सोशल मीडिया, बैंक खाते, UPI और नकद लेन-देन को खंगाला जाएगा। रायपुर के पब और कथित टेक्नो पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई के आरोपों की भी पड़ताल होगी।

ED भी कर रही मनी ट्रेल की जांच

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी अवैध कमाई और मनी ट्रेल की अलग से जांच कर रहा है। ऐसे में मामला अब केवल ड्रग्स बरामदगी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संगठित अपराध और आर्थिक लेन-देन तक पहुंच गया है। SIT और ED की संयुक्त घेराबंदी से रसूखदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

Tags:

Latest News

नहीं रहीं पद्म विभूषण तीजन बाई, पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश नहीं रहीं पद्म विभूषण तीजन बाई, पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश
सागर बीएमसी में भाजपा नेता पर लेडी डॉक्टर से छेड़छाड़ का केस दर्ज काम बंद कर सड़क पर उतरे डॉक्टर
मेट्रो प्रोजेक्ट की जमीनों में साहब का भारी निवेश, क्या दांव पर लगेगी सुशासन की साख?
नवा रायपुर में करोड़ों के डिजिटल कियोस्क ठप अफसर का कमरा खोजने भटक रही जनता
23 करोड़ के टेंडर में बड़ा खेल रद्द सर्टिफिकेट से ठेकेदार ने हासिल किया ठेका अब विधानसभा में उठेगा मुद्दा
6 साल बाद दर्ज रेप केस में आरोपी को राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर हाईकोर्ट का रोक
वासेपुर का असली गैंगस्टर अंबिकापुर से फरार: 13 साल से पहचान छिपाकर रह रहा था शब्बीर आलम, धनबाद पुलिस के छापे में भीड़ का फायदा उठाकर भागा
19 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव “हमार छत्तीसगढ़ – द कल्चर ऑफ आर्ट”, टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटी भी होंगे शामिल
कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटका मिला पति , कमरे में बंद मिले दो मासूम बच्चे
पेंड्रारोड स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी के नीचे से गुजरना पड़ा भारी, अधेड़ की मौके पर मौत
सड़क किनारे खडी शिक्षिका को बुलेरो ने मारी जोरदार टक्कर , शिक्षिका गंभीर रूप से घायल , चालक फरार
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से: सरकार-विपक्ष आमने-सामने, कई अहम विधेयकों पर रहेगी नजर