रायपुर-कोरबा यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सप्ताह के सातों दिन दौड़ेगी हसदेव एक्सप्रेस, रेलवे का बड़ा फैसला

रायपुर-कोरबा यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सप्ताह के सातों दिन दौड़ेगी हसदेव एक्सप्रेस, रेलवे का बड़ा फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रायपुर और कोरबा के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को अब बेहतर और नियमित रेल सुविधा मिलेगी। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने हसदेव एक्सप्रेस को प्रतिदिन संचालित करने का फैसला किया है।

दो ट्रेनों का होगा एकीकरण
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन संचालित होती है, जबकि गाड़ी संख्या 18251/18252 सप्ताह में तीन दिन चलती है। अब इन दोनों सेवाओं का एकीकरण किया जाएगा, जिसके बाद 1 अगस्त 2026 से हसदेव एक्सप्रेस प्रतिदिन संचालित होगी। इससे यात्रियों को सप्ताह के सभी सातों दिन ट्रेन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

आधुनिक LHB कोचों के साथ सफर होगा और आरामदायक
रेलवे ने बताया कि ट्रेन का संचालन 15 अत्याधुनिक LHB कोचों के साथ किया जाएगा। ये कोच बेहतर सुरक्षा, अधिक आराम और आधुनिक सुविधाओं से लैस होते हैं, जिससे यात्रियों की यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक होगी।

Read More महंगे मोबाइल लेकर 3.23 लाख की चपत, भुगतान मांगने पर 5 लाख का चेक थमाया, फिर रकम देने से मुकरा गया आरोपी, धोखाधड़ी का केस दर्ज

हजारों यात्रियों को मिलेगा फायदा
इस फैसले से रायपुर, बिलासपुर, चांपा, कोरबा समेत मार्ग के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। खासकर रोजाना अप-डाउन करने वाले नौकरीपेशा, छात्र और व्यापारिक यात्रियों के लिए यह निर्णय काफी राहतभरा माना जा रहा है। रेलवे का मानना है कि नियमित संचालन से यात्रियों की भीड़ का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा और यात्रा विकल्प भी बढ़ेंगे।

Read More रायपुर में आज मनाया जाएगा संविधान गौरव दिवस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

Latest News

कर्नाटक में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 21 समेत 25 श्रमिकों का रेस्क्यू, प्रशासन ने दिलाई बकाया मजदूरी; सुरक्षित घर लौट रहे मजदूर कर्नाटक में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 21 समेत 25 श्रमिकों का रेस्क्यू, प्रशासन ने दिलाई बकाया मजदूरी; सुरक्षित घर लौट रहे मजदूर
निजी अस्पताल में मरीजों के क्या हैं अधिकार? इलाज के बाद बिल से लेकर शव सौंपने तक जानिए जरूरी नियम, शिकायत के लिए 104 हेल्पलाइन
कानपुर में बीटेक के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, हॉस्टल के कमरे में मिला 19 वर्षीय यश का शव; जांच में जुटी पुलिस
त्रिपुरा में BSF की जमीन से हटाए गए 50 से ज्यादा अवैध कब्जे, जवानों पर हमले के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन
California Earthquake: अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी; कई फ्लाइट्स डायवर्ट
Ramayana Box Office Collection: दुनियाभर में दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी रामायण, धुरंधर 2 को पछाड़ा; अब दंगल से मुकाबला
Bijapur News: भैरमगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, 10 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का नया ठिकाना ब्रिटेन! श्रीलंका और वियतनाम से चल रहे पैनल, ED की जांच तेज
11 हजार वोल्ट के झूलते तार की चपेट में आई ट्रॉली, एक एकड़ की फसल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान
ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, शव उठाने से ग्रामीणों का इनकार
नवोदय की परीक्षा देने निकला था घर का इकलौता चिराग, रास्ते में मौत बनकर टूटा 11 हजार वोल्ट का तार
Chhattisgarh Delimitation: छत्तीसगढ़ में 90 से बढ़कर 135 हो सकती हैं विधानसभा सीटें, लोकसभा की 17 सीटों का भी अनुमान