बेनामी साम्राज्य की मल्लिका सौम्या चौरसिया के खिलाफ EOW की सबसे बड़ी कार्रवाई, 8000 पेज की चार्जशीट ने मचाई हलचल, 1872% अवैध कमाई पर बड़ा खुलासा

बेनामी साम्राज्य की मल्लिका सौम्या चौरसिया के खिलाफ EOW की सबसे बड़ी कार्रवाई, 8000 पेज की चार्जशीट ने मचाई हलचल, 1872% अवैध कमाई पर बड़ा खुलासा

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में उस वक्त हलचल मच गई, जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व उपसचिव और बेनामी साम्राज्य की मल्लिका सौम्या चौरसिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) ने रायपुर की विशेष अदालत में 8000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस दस्तावेज़ी बम के मुताबिक, सौम्या ने अपने 17 साल के कार्यकाल में सिर्फ 2.5 करोड़ की वैध कमाई की, लेकिन उसके मुकाबले लगभग 50 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित की, यानी 1872% अधिक कमाई, जो EOW के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) का मामला माना जा रहा है।सबसे ज्यादा निवेश साल 2019 से 2022 के बीच किया गया है।
 
विशेष अदालत में पेश की गई 8000 पन्नों की चार्जशीट में EOW ने बताया कि, सौम्या चौरसिया ने पद पर रहते हुए 49 करोड़ 69 लाख 48 हजार रुपए से अधिक कमाई की है। इस आय को उसने अलग-अलग प्रॉपर्टी में इंवेस्ट किया है। EOW ने बताया कि, सौम्या चौरसिया ने अपने 17 साल की सर्विस में सही तरीके से सिर्फ 2 करोड़ 51 लाख रुपए ही कमाए हैं। यानी 1872.86 प्रतिशत कमाई हिस्सा अवैध है। यह ब्यूरो के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आय से अधिक संपत्ति का मामला है।

सौम्या चौरसिया की प्रशासनिक पारी की शुरुआत 2005 में लेखाधिकारी के रूप में हुई थी। इसके बाद उन्हें बिलासपुर में डिप्टी कलेक्टर के रूप में पहली पोस्टिंग मिली। लंबे प्रशासनिक अनुभव के बाद, वर्ष 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि, करियर की यह चढ़ाई जल्द ही सवालों के घेरे में आ गई, जब सौम्या चौरसिया का नाम कोयला परिवहन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में सामने आया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया। 

आरोप है कि उन्होंने कोयला घोटाले से अर्जित काले धन से कई चल-अचल संपत्तियाँ खरीदीं, जिनमें कई बेनामी संपत्तियाँ भी शामिल हैं। अब जबकि EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) द्वारा 8000 पन्नों की चार्जशीट अदालत में पेश की जा चुकी है और विशेष न्यायालय ने इसे स्वीकार कर लिया है, तो जल्द ही मामले में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी। इस ट्रायल में सौम्या चौरसिया की बेनामी संपत्तियों की जब्ती, बैंक खातों की जांच और घोटाले में शामिल अन्य संलग्न व्यक्तियों की भूमिका की गहन पड़ताल की जाएगी।

Read More हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस

Latest News

हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार
जब सिस्टम नहीं बना सका रास्ता, ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान! चंदा जुटाया, श्रमदान किया और बना डाला आवागमन का रास्ता
दुर्ग-गोंदिया-नागपुर रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षित रेल परिचालन पर दिया जोर
बारिश ने खोल दी सड़क की पोल! नरदहा में गड्ढे बने आफत, बार-बार की मरम्मत से ग्रामीण परेशान
100 का प्रावधान, 345 आबादी पट्टे बांटने का दावा! आरंग की दरबा पंचायत में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग
डिलीवरी बॉय को घेरा, थप्पड़-मुक्के बरसाए… दुर्ग में मारपीट का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता पर आरोप, FIR दर्ज
7,200mAh बैटरी के साथ iQOO का धांसू 5G फोन लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 44W चार्जिंग; कीमत ₹28,999
Cancer Cases in India: भारतीय पुरुषों में इन 4 कैंसर का खतरा ज्यादा, AIIMS डॉक्टर ने बताए प्रमुख कारण और चेतावनी संकेत
बिलासपुर: मैरिज हॉल व रिसॉर्ट की गाड़ियां सड़क पर, रोजाना जाम से जूझ रहे लोग
एक्सक्लूसिव: जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा फर्जीवाड़ा, अफसरों ने खुद ही बदल दिए अपनी गोपनीय चरित्रावली (ACR) के रिकॉर्ड
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश स्थापना से विसर्जन तक ऐसे चलेगा 10 दिन का गणेशोत्सव, जानें पूजा और परंपराएं
सिस्टम के छेद - कमीशन के बंगलों से लेकर सट्टेबाजों की सरपरस्ती तक