सरगुजा में शिक्षा के नाम पर क्रूरता! कक्षा-2 की बच्ची को 100 बार करवाया उठक-बैठक, मसल्स क्रैक

सरगुजा में शिक्षा के नाम पर क्रूरता! कक्षा-2 की बच्ची को 100 बार करवाया उठक-बैठक, मसल्स क्रैक

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शिक्षा के नाम पर ऐसी क्रूरता हुई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। डीएवी पब्लिक स्कूल, प्रतापगढ़ में दूसरी कक्षा की छात्रा को महज इसलिए 100 बार उठक-बैठक की सजा दी गई, क्योंकि वह टॉयलेट जाने लगी थी। महिला टीचर ने न सिर्फ डांटा, बल्कि दो डंडे भी मारे। अब बच्ची न चल पा रही है, न खड़ी हो पा रही है, उसके पैरों के मसल्स क्रैक हो चुके हैं और वह असहनीय दर्द में अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने इस बर्बरता की शिकायत एसपी से की है। पूरा मामला सीतापुर ब्लॉक का है।comp-125_1757131799

दरअसल, छात्रा समृद्धि गुप्ता (08) DAV पब्लिक स्कूल प्रतापगढ़ में कक्षा दूसरी में पढ़ती है। BEO ने कहा कि, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, DEO का कहना है कि, कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिली तो मामले की जांच कराई जाएगी। पीड़ित छात्रा समृद्धि गुप्ता ने बताया कि, वह टॉयलेट जा रही थी। रास्ते में टीचर नम्रता गुप्ता मोबाइल चलाते हुए खड़ी थी। उसने समृद्धि से घूमने का कारण पूछा तो छात्रा ने बताया कि वह टॉयलेट जा रही है। टीचर ने उसे दो डंडे मारे और क्लास में लाकर 100 बार उठक-बैठक कराई।comp-1-12-1_1757139440

घटना के बाद समृद्धि के घुटनों के नीचे तेज़ दर्द शुरू हो गया। धीरे-धीरे उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि अब वह न तो चल पा रही है और न ही अपने पैरों पर खड़ी हो पा रही है। चिकित्सकों की जांच में सामने आया कि उसके पैरों के मसल्स क्रैक हो गए हैं। समृद्धि का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां वह लगातार दर्द से कराह रही है। समृद्धि के पिता, मनोज गुप्ता, अंबिकापुर में काम करते हैं, जबकि वह अपने बड़े पिता अनुराग गुप्ता के साथ गुतुरमा में रहकर DAV पब्लिक स्कूल प्रतापगढ़ में पढ़ाई कर रही थी। मासूम बच्ची की यह हालत देखकर परिजनों की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।comp-1-13-1_1757139416

Read More 643 को ट्रेनिंग, 550 को रोजगार का दावा; हकीकत में सिर्फ सर्टिफिकेट लेकर भटक रहे युवा....

इस मामले में सरगुजा DEO दिनेश झा ने कहा कि उन्हें मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है और न ही ऐसी कोई शिकायत आई है। शिकायत मिली तो मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं, सीतापुर BEO इंदु तिर्की ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। आगामी दो दिनों में शिक्षा विभाग की टीम मामले की जांच करेगी। शिक्षिका दोषी पाई जाती हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read More 16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल