कुष्ठ रोग से पीड़ित महिलाओं पर राशन का संकट , आनाज को तरसे

कुष्ठ रोग से पीड़ित महिलाओं पर राशन का संकट , आनाज को तरसे

जांजगीर-चांपा : कुष्ठ रोग पीड़ित महिलाओं पर राशन का संकट एक बहुत बड़ी समस्या हैं l  जिले के चांपा स्थित घोघरा नाला से पहुंचे कुष्ठ रोग से पीड़ित महिलाओं ने राशन नहीं मिलने की शिकायत कलेक्टर से की। महिलाओं का कहना है कि राशन कार्ड होने के बावजूद पिछले कई महीनों से उन्हें सिर्फ इसलिए राशन नहीं मिल रहा क्योंकि बीमारी के कारण उनके अंगूठे के निशान मशीन में नहीं आ रहे हैं। पीड़ित महिलाओं ने कलेक्टर से वैकल्पिक व्यवस्था कर राशन दिलाने की मांग की है।

घोघरा नाला की कुष्ठ रोग से पीड़ित महिलाओं ने बताया कि राशन कार्ड बनने के बाद उन्हें दो से तीन महीने तक नियमित राशन मिला, लेकिन अब फिंगरप्रिंट मशीन में अंगूठे का निशान नहीं आने के कारण राशन वितरण बंद कर दिया गया है। कुष्ठ रोग की वजह से उनके अंगूठों के निशान स्पष्ट नहीं आते, जिससे ई-पॉस मशीन में सत्यापन नहीं हो पाता। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि उनकी स्थिति को देखते हुए फिंगरप्रिंट के बजाय किसी वैकल्पिक व्यवस्था से उन्हें नियमित राशन उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें खाद्यान्न के लिए परेशान न होना पड़े।

 

Read More जल जीवन मिशन में 5000 करोड़ का भुगतान अटका: 27 अक्टूबर को रायपुर में अर्धनग्न अवस्था में कटोरा लेकर प्रदर्शन करेंगे 2 हजार ठेकेदार

Tags:

Latest News

धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा
कोरबा में दर्दनाक हादसा: नहर में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश
मिर्जापुर: द मूवी की OTT पर धमाकेदार एंट्री, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म; फिर दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल
सुकेश केस में नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किलें! 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश, सरकारी गवाह के तौर पर दर्ज होगा बयान
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर नया विवाद, आधी रात को प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची तकनीकी टीम
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! ओवरस्पीडिंग चालान पर गडकरी का बड़ा ऐलान
वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ की हुंकार, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; 7.50 लाख का गांजा जब्त
रायपुर में त्योहारों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बाजारों में पुलिस की बढ़ेगी पेट्रोलिंग
भाजपा को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ विधायक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जेल में था निरीक्षक, विभाग ने सुने बिना थमा दिया बर्खास्तगी का फरमान, हाई कोर्ट ने किया निरस्त