नागपुर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन: SBL Energy के CEO की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पहुंची पुलिस, घर-ऑफिस पर एक साथ दबिश

नागपुर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन: SBL Energy के CEO की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पहुंची पुलिस, घर-ऑफिस पर एक साथ दबिश

रायपुर। नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में विस्फोटक निर्माता एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (पूर्व नाम अमीन एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड) के खिलाफ जांच लगातार तेज होती जा रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आलोक संपत सिंह चौधरी और उनके भाई संजय संपत सिंह चौधरी की गिरफ्तारी के लिए नागपुर पुलिस की विशेष टीम सोमवार को रायपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों के आवास और कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालय में दबिश दी गई, लेकिन दोनों आरोपी वहां नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि दोनों फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज है। अदालत से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए गए हैं। रायपुर पुलिस भी संभावित ठिकानों पर लगातार नजर बनाए हुए है।देवेंद्र नगर पुलिस के सहयोग से नागपुर पुलिस ने रेड मारी थी।

23 कर्मचारियों की मौत के बाद दर्ज हुआ था मामला
गौरतलब है कि 1 मार्च 2026 को नागपुर स्थित एसबीएल एनर्जी के गोला-बारूद और डेटोनेटर निर्माण संयंत्र में भीषण विस्फोट हुआ था। इस हादसे में 23 कर्मचारियों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। दुर्घटना के बाद हुई जांच में पुलिस ने कंपनी के CEO, उनके भाई और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, साक्ष्य मिटाने समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

Read More Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश

अग्रिम जमानत खारिज, वारंट और LOC पहले से जारी
बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद 23 मार्च 2026 को कलमेश्वर कोर्ट ने दोनों भाइयों के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके साथ ही उनके विरुद्ध लुक-आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी है, ताकि देश छोड़ने की किसी भी कोशिश को रोका जा सके।

Read More छत्तीसगढ़ में 25 साल में आबादी दोगुनी, उस हिसाब से नहीं बढ़ी पुलिस; बस्तर से पैरामिलिट्री की भी वापसी शुरू

अमेरिकी प्रतिबंध के बाद फिर सुर्खियों में आया मामला
हाल ही में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने सूडान में जारी गृहयुद्ध के दौरान कथित रूप से विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति के आरोप में एसबीएल एनर्जी और उसके CEO पर प्रतिबंध लगाए हैं। इसके बाद यह मामला एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है। हालांकि नागपुर पुलिस ने यह आधिकारिक रूप से नहीं कहा है कि रायपुर में की गई कार्रवाई सीधे अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़ी है।सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू।

रायपुर पुलिस ने दबिश की पुष्टि की
रायपुर के सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने पुष्टि की कि नागपुर पुलिस की टीम स्थायी गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए रायपुर आई थी। देवेंद्रनगर थाना पुलिस की मदद से आरोपियों के संभावित ठिकानों और कंपनी के कार्यालय में दबिश दी गई, लेकिन दोनों आरोपी नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश जारी है और आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags:

Latest News

कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा