LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट : 16 अगस्त तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो बंद हो सकती है सब्सिडी

LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट : 16 अगस्त तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो बंद हो सकती है सब्सिडी

डेस्क : अगर आपके घर में एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है और आप सरकारी सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है । सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए आधार सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2026 तय कर दी है ।

निर्धारित समय तक सत्यापन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद हो सकती है । इतना ही नहीं, उन्हें घरेलू रियायती दर पर सिलेंडर मिलने में भी दिक्कत आ सकती है । इसके साथ ही 1 अगस्त 2026 से रसोई गैस और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े कई नए नियम भी लागू हो गए हैं, जिनका असर करोड़ों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा ।

16 अगस्त तक नहीं कराया ई-केवाईसी तो रुक सकती है सब्सिडी

Read More CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश

सरकारी तेल कंपनियों ने उन सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी वाले एसएमएस भेजने शुरू कर दिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं कराया है । कंपनियों का कहना है कि घरेलू गैस कनेक्शन को सक्रिय रखने और सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य है ।

Read More ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

कई उपभोक्ताओं को भेजे गए संदेश में स्पष्ट किया गया है कि 16 अगस्त 2026 के बाद बिना ई-केवाईसी वाले कनेक्शनों पर कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे उपभोक्ताओं को तब तक सरकारी सब्सिडी नहीं मिलेगी, जब तक वे अपना सत्यापन पूरा नहीं कराते ।

महंगे रेट पर खरीदना पड़ सकता है सिलेंडर

यदि कोई उपभोक्ता निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी नहीं कराता है, तो उसे घरेलू रियायती दर के बजाय सामान्य बाजार दर पर एलपीजी सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है । इससे हर सिलेंडर पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है । तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपने नजदीकी गैस एजेंसी या अधिकृत माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें ।

1 अगस्त से उज्ज्वला योजना के नियमों में बड़ा बदलाव

सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी व्यवस्था में भी संशोधन किया है । अब तक योजना के लाभार्थियों को एक वित्तीय वर्ष में 9 एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी का लाभ मिलता था, लेकिन 1 अगस्त 2026 से यह सीमा घटाकर 4 सिलेंडर प्रति वर्ष कर दी गई है । इसका मतलब है कि चार सब्सिडी वाले सिलेंडर लेने के बाद लाभार्थियों को आगे के सिलेंडर सामान्य घरेलू कीमत पर खरीदने होंगे ।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश