छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से पड़ रही है कड़ाके की ठंड, कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से कम

छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से पड़ रही है कड़ाके की ठंड, कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से कम

छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से कम है। सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। मैनपाट में कोहरा छाया है। यहां रात का तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में दुर्ग में रात का तापमान […]

छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से कम है। सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। मैनपाट में कोहरा छाया है। यहां रात का तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री काम रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संंभावना नहीं है। उसके बाद सोमवार से रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। पिछले दो-तीन दिन सर्दी पड़ने के बाद अब अगले एक-दो दिन ठंड से राहत रहेगी।

उत्तरी इलाके में शीतलहर जैसे हालात रहे

Read More वेटिंग लिस्ट में पहला स्थान, फिर भी नियुक्ति से इनकार, हाई कोर्ट ने जिला न्यायाधीश की अपील खारिज की

शुक्रवार को प्रदेश में अच्छी ठंड रही। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से कम रहा। उत्तरी इलाके में शीतलहर जैसे हालात रहे। अंबिकापुर में रात का तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। पेंड्रा रोड में भी काफी ठंड रही। यहां पारा 7.6 डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 2.6 कम था।

Read More बीजापुर में माओवादियों के डंप से मिले 711 BGL सेल, सुरक्षा बलों ने बरामद किया भारी विस्फोटक

रायपुर में आज ऐसा रहेगा मौसम

आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर समेत कुछ जिलों में दिन का पारा अभी भी 30 डिग्री के आस-पास ही बना हुआ है। वहीं रात का पारा 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। रायपुर में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C और 13°C के आसपास रहने की संभावना है।

बिलासपुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड

बिलासपुर में मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जनवरी के पहले सप्ताह में ठंड बढ़ी है, लेकिन दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे दोपहर में ठंड गायब हो गई। वहीं, रात का पारा 10.8 डिग्री रहा। इसके चलते रात में कड़ाके की ठंड महसूस हुई। पढ़ें पूरी खबर

दुर्ग में पारा सामान्य से नीचे

छत्तीसगढ़ में मैदानी इलाकों दुर्ग संभाग सबसे ठंडा है। शुक्रवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। तकनीकी रूप से दुर्ग जिले में शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक बना हुआ है।

सोमवार से फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से इसमें थोड़ा बदलाव आने की संभावना है। यह स्थानीय प्रभाव के कारण हो रहा है। रविवार से सोमवार तक न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ बनने लगेगा। इस सिस्टम के कारण हवा की दिशा उत्तरी होगी। तापमान में कमी आने के साथ ठंड बढ़ने लगेगी।

Tags:

Latest News

छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार
केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा