शादी की खुशियां अचानक बन गईं आपदा, फूड पॉइजनिंग से 40 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती 

gariaband-food-poisoning गरियाबंद (छत्तीसगढ़) — जिले के दो अलग‑अलग गाँवों में शनिवार को आयोजित शादी के चौथिया कार्यक्रम के भोज के बाद अचानक दर्जनों ग्रामीणों की तबियत खराब हो गई और फूड पॉइजनिंग के गंभीर लक्षण दिखने लगे। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि सुबह होते ही गांवों में एंबुलेंस की आवाजें गूँजने लगीं और अस्पतालों में मरीजों का तांता लग गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत आमदी के आश्रित ग्राम मोहलाई के ग्रामीण कुटेना में आयोजित शादी समारोह के चौथिया कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं ग्राम पंचायत दर्रीपारा के लोग बोइरगांव (धवलपुर) में आयोजित दूसरा भोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

भोजन करने के कुछ समय बाद ही लोगों को उल्टी, पेट में दर्द, दस्त और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होने लगे। जैसे‑जैसे सुबह हुई, दोनों ही इलाकों से बीमार होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, मोहलाई (आमदी पंचायत) के लगभग 17 ग्रामीण गंभीर रूप से बीमार हैं, जबकि बोइरगांव (दर्रीपारा) के 27 ग्रामीणों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। कुल मिलाकर लगभग 44 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं।

Read More Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ

वर्तमान में उपस्वास्थ्य केंद्र कोसमी में मरीजों का इलाज युद्धस्तर पर चल रहा है। अस्पताल परिसर में बेड की कमी तक हो गई है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि जांच के लिए भोजन के नमूने भी अनुक्रमित किये जा सकते हैं ताकि फूड पॉइजनिंग का कारण स्पष्ट हो सके।

Read More सस्पेंड साहब 75% पगार लेकर सिर्फ दस्तखत कर रहे, फील्ड में नौसिखियों के भरोसे आबकारी, नतीजा- नकली शराब का फुल नेटवर्क चालू

स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से साफ‑सफाई का विशेष ध्यान रखने और किसी भी स्वास्थ समस्या के तुरंत इलाज की अपील की है। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और सभी प्रभावित लोगों की निगरानी जारी है।

Tags:

Latest News

CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल
Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR
Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल
Dhamtari News: डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस
Takhatpur News: अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंके जाने से बढ़ा आक्रोश, धरने पर बैठे लोग; 5 दिन में गिरफ्तारी की मांग
Vivo V80 Launch: ₹62,999 से शुरू, 7,200mAh बैटरी और ZEISS कैमरा का दमदार कॉम्बिनेशन
Health Tips: ज्यादा मीठा खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है असर, जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा
Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि
जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज