UPI में आया सबसे काम का फीचर, PIN भूल गए तो भी हो जाएगी पेमेंट, जानें तरीका

UPI में आया सबसे काम का फीचर, PIN भूल गए तो भी हो जाएगी पेमेंट, जानें तरीका

यदि आप पेमेंट करने के लिए UPI की मदद लेते हैं तो यह खबर आपके लिए है. डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए NPCI ने सबसे काम का फीचर जारी कर दिया है. जिसकी मदद से अब आप BHIM ऐप पर बिना UPI PIN डाले भी पेमेंट कर सकते हैं. NPCI ने नई बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सुविधा दी है. जिसमें फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से पेमेंट की जा सकती है, लेकिन आप अधिकतम ₹5000 तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो अक्सर अपना PIN भूल जाते हैं. इससे पेमेंट पहले से ज्यादा तेज, आसान और सुरक्षित होने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं इसको आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या है नया बायोमेट्रिक पेमेंट फीचर?
सबसे पहले जान लेते हैं कि नया नया बायोमेट्रिक पेमेंट फीचर आखिर है क्या. NPCI की सहायक इकाई NBSL ने BHIM ऐप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर जोड़ा है. इसके तहत यूजर्स अब फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए पेमेंट को अप्रूव कर सकते हैं. यह सुविधा ₹5000 तक के ट्रांजैक्शन पर लागू होगी. यानी आप 5000 रुपये तक की पेमेंट को बिना पिन डाले ही अपने फिंगरप्रिंट की मदद से कर सकते हैं.

कैसे होगा फीचर एक्टिवेट?

Read More Poco M8 Power भारत में लॉन्च: 8000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिप और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया नया स्मार्टफोन

  • इस सुविधा को इस्तेमाल करने के लिए BHIM ऐप खोलकर प्रोफाइल सेक्शन में जाना होगा.
  • वहां बैंक अकाउंट सेलेक्ट कर बायोमेट्रिक ट्रांजैक्शन का विकल्प ऑन करना होगा.
  • एक बार एक्टिवेट होने के बाद यूजर आसानी से फिंगरप्रिंट या फेस से पेमेंट कर सकता है.
  • याद रखें कि आप अधिकतम 5000 रुपये तक की ही पेमेंट कर सकते हैं.
  • यह प्रक्रिया सरल है और कुछ ही स्टेप्स में पूरी हो जाती है.

यूजर्स के लिए क्यों फायदेमंद है?
यह फीचर खासतौर पर उन स्थितियों में काम आता है जब यूजर अपना UPI PIN भूल जाता है या गलत डाल देता है. ऐसे में ट्रांजैक्शन फेल होने की परेशानी खत्म हो जाएगी. BHIM का यह अपडेट रोजमर्रा के पेमेंट जैसे ऑनलाइन शॉपिंग, QR स्कैन और दोस्तों को पैसे भेजने को आसान बना देता है. इससे डिजिटल पेमेंट का अनुभव ज्यादा स्मूद और भरोसेमंद हो जाता है.

Read More WhatsApp के 3 नए फीचर्स लॉन्च: ग्रुप चैट होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें कैसे करेंगे काम

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन क्या होता है?
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन एक ऐसी तकनीक है, जिसमें व्यक्ति की पहचान उसके फिंगरप्रिंट या चेहरे जैसे जैविक संकेतों से की जाती है. BHIM में यह फीचर यूजर्स को बिना PIN डाले ट्रांजैक्शन की अनुमति देता है. इससे सुरक्षा भी बनी रहती है और प्रक्रिया भी तेज हो जाती है.

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

नरेला में रफ्तार का कहर: मर्सिडीज की टक्कर में 70 वर्षीय महिला की मौत, SI का बेटा गिरफ्तार; नशे में ड्राइविंग का आरोप नरेला में रफ्तार का कहर: मर्सिडीज की टक्कर में 70 वर्षीय महिला की मौत, SI का बेटा गिरफ्तार; नशे में ड्राइविंग का आरोप
शिक्षकों के इंतजार पर लगा ब्रेक! 700 शिक्षकों की तबादला सूची जारी, 400 नाम कटे; जानें किन मामलों में रुका ट्रांसफर
बिजली कंपनी में बंपर भर्ती का ऐलान! 1235 पदों पर नौकरी, AE-JE से लेकर DEO और पैरामेडिकल स्टाफ तक मौके
न साइंस की पढ़ाई, न इंजीनियरिंग की डिग्री… मोटर मैकेनिक के बेटे ने बना डाली उड़ने वाली कार! 200 KM की रफ्तार का दावा
नागपुर रेप केस में बड़ा खुलासा: आरोपी के घर से 8 चाकू, चॉपर, लैपटॉप और बड़ी मात्रा में गर्भनिरोधक बरामद
13 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की आहट! 10 अगस्त को अंतिम बहस, 101 गवाहों की गवाही के बाद निर्णायक दौर में पहुंचा मामला
अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर सियासत गरम: BJP ने बताया 'धर्मांतरण नेटवर्क' का किंगपिन, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए माहौल बिगाड़ने के आरोप
सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, अचानक गिरे कॉन्स्टेबल गणेश
शादी के 4 दिन बाद जेवर-नकदी लेकर गायब हुई दुल्हन? छतरपुर के परिवार ने सरगुजा SP से की शिकायत, लाखों की ठगी का आरोप
सरकारी साइकिल मिली, लेकिन निकली खराब! पेंड्रा में छात्राओं को बांटी गईं टूटी-फूटी साइकिलें, गुणवत्ता पर उठे सवाल
जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: जंगल में हथियार छोड़कर भागा पूर्व नक्सली छिपा था मुंबई में, दबोचा गया पलटू दास
राशन दुकान में 50 लाख के चावल का हिसाब गायब! 1225 क्विंटल खाद्यान्न की हेराफेरी, महिला समूह की अध्यक्ष समेत 3 पर FIR