IIT Kanpur Hack Case: IIT में एडमिशन नहीं मिला, तो वेबसाइट ही कर दी हैक! सजा नहीं, मिला इंटर्नशिप का ऑफर

IIT Kanpur Hack Case: IIT में एडमिशन नहीं मिला, तो वेबसाइट ही कर दी हैक! सजा नहीं, मिला इंटर्नशिप का ऑफर

नई दिल्ली/कानपुर। आईआईटी कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बी.टेक साइबर सिक्योरिटी कोर्स में प्रवेश नहीं मिलने से नाराज एक छात्र ने संस्थान की वेबसाइट में कथित तौर पर सेंध लगा दी। वेबसाइट पर उसने संदेश छोड़ा "Site is Hacked, All I Need is Just a Fair Chance"। इस घटना के बाद जहां कानूनी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही थी, वहीं संस्थान ने छात्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अलग रास्ता चुना और उसे C3iHub में इंटर्नशिप के लिए विचार करने का फैसला किया।

वेबसाइट हैक कर सोशल मीडिया पर शेयर किया स्क्रीनशॉट
घटना के बाद छात्र ने कथित तौर पर X (पूर्व में Twitter) और Reddit पर वेबसाइट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया कि उसने अपनी साइबर सिक्योरिटी क्षमता साबित करने के लिए यह कदम उठाया। उसने संस्थान से खुद को एक निष्पक्ष अवसर देने की अपील भी की।

IIT निदेशक बोले- भविष्य बर्बाद नहीं करना चाहते
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि बी.टेक साइबर सिक्योरिटी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और नियमों के तहत अब दाखिला संभव नहीं था। हालांकि, संस्थान छात्र का भविष्य खराब नहीं करना चाहता, इसलिए उसे C3iHub में इंटर्नशिप का अवसर देने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र अगले शैक्षणिक सत्र में दोबारा प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है।

Read More Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी

हैकथॉन में नहीं दिखा पाया था प्रदर्शन
प्रो. अग्रवाल के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया के दौरान आयोजित हैकथॉन में उम्मीदवारों को अपनी तकनीकी क्षमता दिखाने का अवसर दिया गया था, लेकिन संबंधित छात्र वहां अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाया। इसके बाद उसने कथित तौर पर वेबसाइट में सेंध लगाकर अपनी साइबर विशेषज्ञता साबित करने की कोशिश की।

Read More J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

FIR की जगह मिला दूसरा मौका
संस्थान के अनुसार, शुरुआत में इस मामले में FIR दर्ज कराने का सुझाव सामने आया था। हालांकि, छात्र की तकनीकी क्षमता और उसके इरादों का मूल्यांकन करने के बाद संस्थान ने उसे दंडित करने के बजाय मार्गदर्शन देने का फैसला किया। IIT कानपुर ने ताया कि इससे पहले भी साइबर सुरक्षा से जुड़ी कमजोरियां उजागर करने वाले शोधकर्ताओं को C3iHub में अवसर दिए जा चुके हैं।

युवाओं के लिए दिया बड़ा संदेश
प्रो. मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में प्रतिभाशाली युवाओं का संस्थान हमेशा स्वागत करता है, लेकिन अपनी क्षमता साबित करने का रास्ता हमेशा कानूनी और नैतिक होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से C3iHub में इंटर्नशिप या नौकरी के लिए अपना CV भेजने की भी अपील की।

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग