यूपी में कथावाचक कांड को लेकर हंगामा, हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव से गाड़ियां क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

यूपी में कथावाचक कांड को लेकर हंगामा, हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव से गाड़ियां क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

यूपी में कथावाचक कांड को लेकर हंगामा, हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव से गाड़ियां क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

इटावा के दांदरपुर में गैर-ब्राह्मण भागवताचार्यों के खिलाफ जाति छिपाने का मुकदमा दर्ज होते ही यादव समाज में भारी गुस्सा भड़क उठा। कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने नारेबाजी कर कानपुर–आगरा हाईवे जाम किया, पुलिस पर पथराव किया और विरोध प्रदर्शन को दांदरपुर तक बढ़ाया।

इटावा: यूपी के इटावा में गैर ब्राह्मण होने के कारण दुर्व्यवहार का शिकार हुए भागवताचार्यों पर ही मुकदमा दर्ज होने से हंगामा हो गया है। इससे अहीर रेजिमेंट की मांग करने वाले यादव समाज के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। नाराज कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने नारेबाजी की और हाईवे जाम कर दिया। हाईवे पर पुलिस पहुंची तो ये कार्यकर्ता घटनास्थल वाले दांदरपुर गांव पहुंच गये। गांव के बाहर मौजूद पुलिस ने गांव में जाने से रोका तो इन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

बकेवर के दांदरपुर में भागवत कथा के दौरान यादव और जाटव जाति के आचार्यों से तीन दिन पहले दुर्व्यवहार हुआ था। उनकी चोटी काटने के साथ ही सिर मुंडवा दिया गया था। उन पर यजमान महिला का पेशाब भी छिड़का गया था। महिला के पैर पर नाक रगड़वाई गई थी। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आ गई। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। सपा ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया और भागवतार्यों को लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया। इससे राजनीतिक गहमागहमी भी बढ़ गई। इसी बीच मामले ने नया मोड़ ले लिया। यजमान महिला ने भागवताचार्यों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। ये भी पढ़ें:जाति पूछकर सिर मुंड़वाने के मामले में नया मोड़, यजमान महिला का छेड़छाड़ का आरोप

इस बीच बुधवार की रात जाति छिपाकर कथा करने का आरोप लगाते हुए भागवताचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इससे नाराज यादव समाज आक्रोशित हो गया। समाज के तीन सौ से अधिक लोगों ने गुरुवार को बकेवर थाने के सामने नारेबाजी करके कानपुर आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगाने की जानकारी पर बकेवर, भरथना, लवेदी, ऊसराहार थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर कार्यकर्ता भाग निकले। नारेबाजी करते हुए घटनास्थल दांदरपुर की तरफ चले गए। दांदरपुर से कुछ पहले ही लुधियानी निबाड़ीकला मार्ग पर सीओ अतुल प्रधान पुलिस फोर्स के साथ मौजूद मिले। 

Read More ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद का बड़ा ट्विस्ट! समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सभी FIR रद्द

पुलिस ने इनको गांव के अंदर जाने से रोका तो वे पुलिस से नोंकझोक करने लगे। पुलिस ने जब इनको गांव में जाने नहीं दिया तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिये। इस दौरान पुलिस अपने को बचाती रही। पत्थर लगने से पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गयीं। कुछ देर में ही भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया और बवाल करने वालों को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना से दांदरपुर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं।

Read More 24 दिन का आंदोलन रंग लाया! JSSC-CGL रद्द, TDPL की परीक्षाएं भी सवालों के घेरे में; अब 2014 से खुलेगी भर्ती घोटालों की फाइल

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा