इस इंडियन क्रिकेटर पर लड़की ने लगाया गंभीर आरोप, शेयर किया वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट, पुराना कमेंट भी वायरल

इस इंडियन क्रिकेटर पर लड़की ने लगाया गंभीर आरोप, शेयर किया वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट, पुराना कमेंट भी वायरल

इस इंडियन क्रिकेटर पर लड़की ने लगाया गंभीर आरोप, शेयर किया वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट, पुराना कमेंट भी वायरल

गाजियाबाद की एक युवती ने RCB गेंदबाज यश दयाल पर पांच वर्षों से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। वह दावा करती है कि यश ने उसे शादी का झांसा दिया और भाई-भतीजावाद के साथ कई महिलाओं के साथ इसी तरह के रिश्तों में फंसाया

यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती अब खुलकर सामने आ गई हैं. उन्होंने यश के साथ वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, और पुराने चैट भी वायरल हो रहे हैं. यश दयाल की कथित गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होने लिखा कि, "तुम्हारे जैसे लोगों को कर्म के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता, क्योंकि तुम्हे भगवान का भी डर नहीं है."

सोशल मीडिया पर युवती ने यश दयाल के साथ वीडियो कॉल के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर भी यश के साथ कुछ फोटो हैं. ये फोटो 2022 की हैं, और उसी समय पोस्ट की गई हैं जब यश गुजरात टाइटंस में थे. युवती ने सोशल मीडिया पर कुछ नोट शेयर किए. उन्होंने लिखा, "मैंने सच में तुम्हे जाने देने की कोशिश की. लेकिन हर चीज भुलाई नहीं जा सकती. खासकर वो दर्द, जो तुमने मेरे दिल और भावनाओं को दिया."

इस नोट में उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए और इसके साथ कैप्शन में लिखा, "मैंने तुम्हें जाने देने की कोशिश की और सब कुछ भगवान के हाथों में छोड़ दिया. लेकिन जिस तरह से तुम मेरी जैसी लड़कियों को बरगला रहे हो, शायद यह सभी के लिए एक आँख खोलने वाला अनुभव होगा. मुझे उम्मीद है कि तुम्हारा परिवार तुम्हें वफ़ादारी और ईमानदारी के बारे में कुछ सिखाएगा. यह सफलता नहीं है. 

Read More CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’

सच्ची सफलता रिश्तों में स्पष्टता, ईमानदारी और पवित्रता लाती है. लड़कियों के प्रति “इस्तेमाल करो और फेंक दो” वाली सोच नहीं. मैं बहुत कुछ कह सकती थी, लेकिन अब मैं और गहराई में जाना चाहती हूं. मैं कर्म में विश्वास करती हूं, इसलिए मैंने तुमसे अलग होने का फैसला किया. लेकिन अब मुझे एहसास हुआ है, तुम जैसे लोगों को सिर्फ़ कर्म के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता, क्योंकि तुम्हें भगवान का डर भी नहीं है."

Read More Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद

यश दयाल का कमेंट भी वायरल
लड़की के इंस्टाग्राम पर 2022 का एक पोस्ट है, जिस पर यश दयाल ने कमेंट किया था. उन्होंने लिखा, Hi Love. ये फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वैसे अभी तक यश दयाल की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यश दयाल लीगल नोटिस का भी जवाब नहीं दे रहे
इससे पहले लड़की ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की थी, जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने शेयर किया था. उनका आरोप है कि यश दयाल उसका भी जवाब नहीं दे रहे. यश IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे, जो पंजाब को हराकर चैंपियन बनी थी.

Latest News

अरपा-भैंसाझार बैराज घोटाला: ईपीसी का ठेका तोड़ा, अलग टेंडर निकाला और पहली ही बारिश में बह गए करोड़ों, अब रिटेनिंग वॉल में फिर वही खेल अरपा-भैंसाझार बैराज घोटाला: ईपीसी का ठेका तोड़ा, अलग टेंडर निकाला और पहली ही बारिश में बह गए करोड़ों, अब रिटेनिंग वॉल में फिर वही खेल
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार