छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2026: भिलाई, रिसाली, बीरगांव और भिलाई-चरौदा में महापौर के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2026: भिलाई, रिसाली, बीरगांव और भिलाई-चरौदा में महापौर के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश के चार नगर निगम भिलाई, बीरगांव, रिसाली और भिलाई-चरौदा सहित पांच नगर पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं। कुल 17 नगरीय निकायों में होने वाले इन चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद एक या दो दिसंबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा चार नगर निगमों के महापौर पद को लेकर है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी तथा जोहार छत्तीसगढ़ के नेता भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। संभावित उम्मीदवारों में पूर्व महापौर, उनके परिजन और बड़े राजनीतिक नेताओं के करीबी रिश्तेदारों के नाम भी शामिल हैं।

भिलाई नगर निगम: महापौर पद के लिए भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला

भिलाई नगर निगम में महापौर का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां कांग्रेस की ओर से वर्तमान महापौर नीरज पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर, निगम सभापति बंटी साहू, जोन अध्यक्ष एवं पार्षद भूपेन्द्र यादव और प्रदेश कांग्रेस सचिव अतुलचन्द साहू के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं।

Read More शराब घोटाला और महादेव सट्टा केस: रवि उप्पल और विकास अग्रवाल को भारत लाने दुबई पहुंची CBI-ED की टीम

वहीं भाजपा में विधायक रिकेश सेन को महापौर पद का सबसे प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। उनके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा और जिला भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ संयोजक मदन सेन भी दावेदारी की दौड़ में बताए जा रहे हैं।

Read More मोबाइल नहीं मिला तो 7 युवकों ने पार की हैवानियत की हद, 16 साल के छात्र को अगवा कर रातभर बरसाए लात-घूंसे, सातों आरोपी भेजे गए जेल

भिलाई-चरौदा: कांग्रेस में सुजीत बघेल का नाम आगे

भिलाई-चरौदा नगर निगम में भी महापौर पद को लेकर राजनीतिक समीकरण दिलचस्प हैं। यहां कांग्रेस से सुजीत बघेल का नाम लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनकी ओर से ही आवेदन दिया गया है। वहीं सभापति कृष्णा चन्द्राकर ने स्वास्थ्यगत कारणों से आवेदन नहीं किया है।

भाजपा में महापौर पद के लिए दिलीप पटेल, प्रेमलाल साहू और शशिकांत बघेल के नाम चर्चा में हैं। हालांकि सामाजिक समीकरणों को देखते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है। कुम्हारी और दुर्ग में कुर्मी समाज को प्रतिनिधित्व मिलने के कारण शशिकांत बघेल की दावेदारी प्रभावित हो सकती है।

रिसाली नगर निगम: महिला उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

रिसाली नगर निगम का महापौर पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। यह दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। ऐसे में कांग्रेस में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की राय महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कांग्रेस से हेमिन चतुर्वेदी, समाजसेवी रामेश्वरी गायकवाड़ और डॉ. रामेश्वरी बंजारे के नाम चर्चा में हैं। भाजपा की ओर से पार्वती ढीढी, डॉ. पार्वती कुर्रे, सुनीता कोसरे और सविता महिलांग दावेदार बताई जा रही हैं।

इसके अलावा भाजपा अंतिम समय में पद्मश्री उषा बारले या चंदेश्वरी बांधे के नाम का ऐलान कर सकती है। आम आदमी पार्टी से गितेश्वरी बघेल का नाम भी सामने आ रहा है।

बीरगांव नगर निगम: पूर्व महापौर के परिवार पर नजर

बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस की ओर से निवर्तमान महापौर नंदलाल देवांगन की पत्नी लता देवांगन, लोकेश्वरी साहू और पुष्पलता वैष्णव प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं।

भाजपा की ओर से पूर्व महापौर अंबिका यदु, सुनीता वर्मा, पदमा चंद्राकर और ओमप्रकाश साहू के नाम चर्चा में हैं।

किसके सिर सजेगा महापौर का ताज

चारों नगर निगमों में उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक दलों के भीतर मंथन जारी है। जातीय समीकरण, स्थानीय प्रभाव, संगठन में पकड़ और वरिष्ठ नेताओं की पसंद टिकट वितरण में अहम भूमिका निभा सकती है। अब सबकी नजरें उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा और चुनाव कार्यक्रम पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि किस दल का दांव किस चेहरे पर लगता है और महापौर की कुर्सी तक कौन पहुंचता है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये
कोहरे को चीरकर दौड़ेंगी ट्रेनें, लोको पायलटों को पहले ही मिलेगी सिग्नल की खबर
चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा; कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश
गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर बना ठगी का जाल, वॉट्सऐप पर APK डाउनलोड कराते ही हैक हुआ मोबाइल, बैंक अधिकारी के खाते से 9.49 लाख पार
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2026: भिलाई, रिसाली, बीरगांव और भिलाई-चरौदा में महापौर के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त
एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार, माँ और 2 मासूम बच्चों की मौत से गाँव में पसरा मातम, पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
रायपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाने की जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक TI को कार से मारी टक्कर, आरोपी पर FIR
एकादशी के दिन उजड़ा परिवार, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में पसरा मातम
CIMS के गेट पर थानेदार से भिड़ा ऑटो चालक, वर्दी के सामने करने लगा धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को मिली जिम्मेदारी, कोको पाढ़ी ओडिशा भेजे गए
Chhattisgarh News: चिचोला में गांजा तस्करी का खुलासा, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार, 8.224 किलो गांजा जब्त
योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस