West Bengal Election 2026: ममता बनर्जी ने जारी किया TMC का घोषणापत्र, 10 प्रतिज्ञाओं के साथ चुनावी शंखनाद

West Bengal Election 2026: ममता बनर्जी ने जारी किया TMC का घोषणापत्र, 10 प्रतिज्ञाओं के साथ चुनावी शंखनाद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना बहुप्रतीक्षित चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में पार्टी ने ‘10 प्रतिज्ञाओं’ के जरिए राज्य की जनता को विकास और कल्याण का वादा किया है।

घोषणापत्र का विमोचन कोलकाता स्थित कालीघाट आवास से किया गया, जहां से ममता बनर्जी ने सीधे जनता को संदेश देते हुए कहा कि TMC सरकार का लक्ष्य राज्य में समावेशी विकास और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है। पार्टी ने इस बार अपने प्रचार अभियान को और धार देते हुए भावनात्मक और स्थानीय जुड़ाव पर जोर दिया है।

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र, जो ममता बनर्जी का राजनीतिक गढ़ माना जाता है, वहां TMC ने नया चुनावी नारा दिया है, “बांग्लार उन्नयन घोरे घोरे, घोरेर मेये भवानीपुरे।” यह नारा पहले के लोकप्रिय स्लोगन “बांग्ला निजेर मेयकेई चाय” की तर्ज पर तैयार किया गया है, जो क्षेत्रीय पहचान और नेतृत्व को केंद्र में रखता है।

Read More BSP में बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से किया बाहर, रिश्तों को लेकर नाराजगी के बीच लिया बड़ा फैसला

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारकर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। इस हाई-प्रोफाइल सीट पर सीधा मुकाबला दोनों दलों के बीच प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। TMC का घोषणापत्र राज्य में रोजगार, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित बताया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ‘10 प्रतिज्ञाएं’ आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा होंगी।

Read More Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत

यह चुनाव न केवल राज्य की सत्ता तय करेगा, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी इसके दूरगामी असर देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल, सभी दल अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और आने वाले दिनों में प्रचार और तेज होने की संभावना है। 

Latest News

एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद