Pappu Yadav Attack Row: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने का आरोप, दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को लिया हिरासत में

Pappu Yadav Attack Row: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने का आरोप, दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को लिया हिरासत में

नई दिल्ली। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उन पर जूता फेंक दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में कुल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, प्रेस वार्ता के दौरान अचानक एक व्यक्ति ने सांसद पप्पू यादव की ओर जूता फेंका, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुमित नाम के व्यक्ति पर जूता फेंकने का आरोप है। उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा घटना से जुड़े तीन अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सभी से तिलक मार्ग थाना में पूछताछ की जा रही है।

Read More राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट

हमले के एंगल से भी जांच
पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि घटना पूर्व नियोजित थी या अचानक हुई। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसमें अन्य लोगों की कोई भूमिका थी या नहीं। मौके पर मौजूद लोगों के बयान, वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO