Land for Job Case: दिल्ली हाईकोर्ट से लालू यादव को बड़ा झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज

Land for Job Case: दिल्ली हाईकोर्ट से लालू यादव को बड़ा झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज

नई दिल्ली। जमीन के बदले नौकरी घोटाले (Land for Job Case) में लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा दर्ज प्राथमिकी (FIR) को रद्द करने की उनकी मांग को खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि याचिका में ऐसा कोई ठोस आधार नहीं है, जिसके चलते एफआईआर को निरस्त किया जा सके।

कोर्ट का साफ रुख: ‘मेरिट के आधार पर खारिज’
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मामले में पर्याप्त आधार मौजूद हैं और जांच को जारी रहने दिया जाना चाहिए। इस टिप्पणी के साथ ही अदालत ने लालू यादव की याचिका को मेरिट के आधार पर खारिज कर दिया।

क्या है ‘Land for Job’ मामला?
यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि रेलवे में नौकरी देने के बदले लोगों से जमीन ली गई। इस मामले में सीबीआई ने लालू यादव, उनके परिवार और अन्य आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत केस दर्ज किया है।

Read More गुढ़ियारी थाने में ‘नेतागिरी’ का दबाव? DJ छुड़ाने पहुंचा कथित BJP नेता, थानेदार के दफ्तर में तोड़फोड़ का आरोप; साय सरकार में पुलिस कितनी बेबस?

परिवार भी जांच के दायरे में
सीबीआई की जांच में लालू यादव के परिवार के कुछ सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं। आरोप है कि जमीन के सौदों में परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाया गया।

Read More सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि

आगे क्या?
हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद अब सीबीआई जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। इससे आने वाले समय में मामले की सुनवाई और तेज हो सकती है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ना तय माना जा रहा है।

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई