हिंसा मामले में कांग्रेस नेता मोस्ट वांटेड घोषित, शहर में पुलिस ने चस्पा किया पोस्टर

हिंसा मामले में कांग्रेस नेता मोस्ट वांटेड घोषित, शहर में पुलिस ने चस्पा किया पोस्टर

उत्तराखंड : वनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद सहित मामले में फरार चल रहे सभी नौ नामजद आरोपियों को वांटेड घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने इन सभी के फोटो का पोस्टर जारी कर शहर भर में चस्पा करा दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से […]

उत्तराखंड : वनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद सहित मामले में फरार चल रहे सभी नौ नामजद आरोपियों को वांटेड घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने इन सभी के फोटो का पोस्टर जारी कर शहर भर में चस्पा करा दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से इनकी जानकारी मिलने पर पुलिस से साझा करने की अपील की है।   8 फरवरी को वनभूलपुरा में हुई हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक, उसके बेटे अब्दुल मोईद, शकील अंसारी, वसीम उर्फ हप्पा, मौकिन सैफी, एजाज अहमद, तसलीम, जियाउल रहमान और रईस उर्फ दत्तू सहित नौ नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। हिंसा के नौ दिन बाद भी पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि शुक्रवार को इन सभी नौ आरोपियों को पुलिस ने वांटेड घोषित कर दिया है। इन सभी के फोटो और फोटो छपे पोस्टर भी पुलिस ने सार्वजनिक किए हैं। पुलिस ने वांटेड (वांछित) आरोपियों के पोस्टर शहरभर में चस्पा कर दिए हैं। वांटेड घोषित हुए आरोपियों में यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मौकिन सैफी और निवर्तमान पार्षद शकील अंसारी का भी नाम शामिल है। बता दें कि 14 फरवरी को कोर्ट ने इन सभी की संपत्ति कुर्की के आदेश जारी किए थे। वहीं 15 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मास्टरमाइंड मलिक और उसके बेटे मोईद के विदेश भागने की आशंका पर उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया था।

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी