छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख जेल बंदियों के परिजनों से वसूली पर डीजी जेल को तलब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख जेल बंदियों के परिजनों से वसूली पर डीजी जेल को तलब

रायपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जेलों में बंद कैदियों के परिजनों से कथित जबरन वसूली के गंभीर आरोपों पर बेहद कड़ा रुख अपनाया है. एक जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान यह सनसनीखेज मामला सामने आया जिसके बाद कोर्ट ने प्रदेश के जेल महानिदेशक को व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है. यह आदेश मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की एकलपीठ ने 4 जुलाई को लुकेश्वरी जोश अब्राहम की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया.

राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता पर आरोप है कि उसने हत्या के मामले में जेल में बंद अपने पति और अन्य कैदियों के परिवार वालों से मोटी रकम वसूली है. यह भी बताया गया कि यह रकम अलग अलग बैंक खातों में जमा की गई जिनमें याचिकाकर्ता का खुद का खाता भी शामिल है.

                            अदालत ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजी जेल को सीधे जवाब देने को कहा है. हाई कोर्ट ने प्रदेश के जेल महानिदेशक को नोटिस जारी करते हुए व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने का आदेश दिया है. इस हलफनामे में उन्हें साफ करना होगा कि जेलों में बंद कैदियों और उनके परिजनों से हो रही वसूली के आरोपों की किस स्तर पर जांच की गई है और इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है. कोर्ट ने इसी मामले से जुड़े एक अन्य सह आरोपी की जमानत याचिका को भी 15 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है.

Read More 26 सप्ताह की गर्भावस्था समाप्त करने की नाबालिग पीड़िता को हाई कोर्ट से अनुमति

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा