शक के आधार पर सजा नहीं दी जा सकती... गांजा तस्करी मामले में पकड़े गए शख्स को हाईकोर्ट से राहत

शक के आधार पर सजा नहीं दी जा सकती... गांजा तस्करी मामले में पकड़े गए शख्स को हाईकोर्ट से राहत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक पुराने ड्रग केस में आरोपी को बरी कर दिया है। यह मामला 2010 का है, जब आरोपी के घर से 165 किलो गांजा बरामद किया गया था और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। हाईकोर्ट ने 2011 में स्पेशल कोर्ट के आदेश को सही ठहराते हुए आरोपी को दोषमुक्त कर दिया, क्योंकि अदालत को उसके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला।

जब्ती में मिलीं कमियां, गवाह पलटे

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जस्टिस संजय एस अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की दो जजों की बेंच ने इस मामले पर फैसला सुनाया। हाईकोर्ट के अनुसार, जब्ती की प्रक्रिया में कई कमियां पाई गईं और ज्यादातर गवाह अपने बयान से मुकर गए। अदालत ने कहा कि केवल शक के आधार पर किसी को सजा नहीं दी जा सकती। पूरा मामला 22 मार्च 2010 का है। बलौदा थाने के सब इंस्पेक्टर डीएल मिश्रा को विष्णु कुमार सोनी के घर पर बड़ी मात्रा में गांजा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने विष्णु के घर छापा मारा और आठ बोरियों में 165 किलो गांजा बरामद किया। इसके अलावा, 15,240 रुपये नकद और एक तौलने की मशीन भी मिली थी। पुलिस ने विष्णु के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत मामला दर्ज किया था।

Read More रेलवे की कार्रवाई पर हाई कोर्ट सख्त, मूल सजा देने वाले अधिकारी को ही पुनर्विचार का अधिकार

5 मार्च 2011 को स्पेशल कोर्ट ने सबूतों के अभाव में विष्णु को बरी कर दिया था। उस दौरान भी कई गवाहों ने पुलिस की कहानी को झूठा बताते हुए अपने बयान बदल दिए थे और पंचनामे में भी कई गड़बड़ियां मिली थीं। अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी स्पेशल कोर्ट के इस फैसले को सही ठहराते हुए आरोपी को दोषमुक्त कर दिया है।

Read More आय से अधिक संपत्ति मामला: रेखा नायर की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, चलेगा मुकदमा

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो
NEET पेपर लीक विवाद फिर गरमाया! वादे पूरे न होने पर CJP का ऐलान, 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च
कर्नाटक में Amazon, Instamart और BigBasket पर एक्शन! धतूरा की ऑनलाइन बिक्री पर फूड लाइसेंस सस्पेंड
राम रहीम फिर जेल से बाहर! 21 दिन की फरलो मंजूर, 2017 के बाद 17वीं अस्थायी रिहाई; इस साल तीसरी बार राहत
Samsung के फोन-टैबलेट खरीदना पड़ सकता है महंगा! सितंबर से बढ़ सकती हैं कीमतें, जानें क्या है वजह