सौम्या चौरसिया के कारनामों से ख़ौफ़ में मुख्यमंत्री बघेल,इस पत्रकार का सामना होते ही मुँह छिपाकर भाग निकले,वीडियो में कैद हुई घटना,मुख्यमंत्री की हालत देखकर हैरत में जनता,सरकार का अनुचित सरंक्षण सुर्खियों में

सौम्या चौरसिया के कारनामों से ख़ौफ़ में मुख्यमंत्री बघेल,इस पत्रकार का सामना होते ही मुँह छिपाकर भाग निकले,वीडियो में कैद हुई घटना,मुख्यमंत्री की हालत देखकर हैरत में जनता,सरकार का अनुचित सरंक्षण सुर्खियों में

सौम्या चौरसिया के कारनामों से ख़ौफ़ में मुख्यमंत्री बघेल,इस पत्रकार का सामना होते ही मुँह छिपाकर भाग निकले,वीडियो में कैद हुई घटना,मुख्यमंत्री की हालत देखकर हैरत में जनता,सरकार का अनुचित सरंक्षण सुर्खियों में रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया आफत बनकर गिरी है। उसके कारनामों से IT – ED […]

सौम्या चौरसिया के कारनामों से ख़ौफ़ में मुख्यमंत्री बघेल,इस पत्रकार का सामना होते ही मुँह छिपाकर भाग निकले,वीडियो में कैद हुई घटना,मुख्यमंत्री की हालत देखकर हैरत में जनता,सरकार का अनुचित सरंक्षण सुर्खियों में

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया आफत बनकर गिरी है। उसके कारनामों से IT – ED समेत कई एजेंसिया छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के मामलों की जाँच में जुटी है। कई IAS और IPS अफसर और कारोबारी सौम्या के कारण जेल की हवा खा रहे है। खुद सौम्या चौरसिया पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। IT ने उसके खिलाफ छापों में बरामद डिजिटल सबूतों से छेड़छाड़ करने के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अपराध दर्ज कराया है।

सौम्या के खिलाफ हाईकोर्ट बिलासपुर और सुप्रीम कोर्ट में भी कई मामले विचाराधीन है। उसके खिलाफ केंद्र तो कार्यवाही में जुटा है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार उसे बचा रही है। उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पसीना छूट गया है।

Read More Women’s Health: महिलाओं की सेहत और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड, एक्सपर्ट ने बताए फायदे

छत्तीसगढ़ शासन उसके खिलाफ कार्यवाही से बच रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल से करीबी संबंध होने के चलते ना तो बघेल न्याय कर पा रहे है, वही शासन -प्रशासन ने भी वैधानिक कार्यवाही को लेकर अपनी नजरे फेर ली है। एक ताजा घटनाक्रम में रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौम्या के कारनामों पर आखिरकर सवाल पूछ ही लिए।

Read More कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई

दरअसल बिलासपुर की महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री पर हमला किया था। लाखों की भीड़ में स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए पूछा था कि छत्तीसगढ़ में सरकार का रिमोट कंट्रोल सोनिया के या फिर सौम्या के पास है ? आखिर किसके पास है रिमोट कंट्रोल।

उनके इस सवाल के बाद कांग्रेसी खेमे में मातम पसर गया है। बीजेपी पर लगातार हमला कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता अचानक मौन हो गए। जैसे सभी को सांप सूंघ गया है।

स्मृति ईरानी के दिल्ली पहुंचने के घंटो बाद भी दोनों ओर से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। सौम्या को लेकर कांग्रेस सरकार की चुप्पी से मामला रहस्यमय नजर आने लगा है। जनता पूछने लगी है कि क्या सौम्या चौरसिया कानून से ऊपर है। दर असल सौम्या के खिलाफ छत्तीसगढ़ शासन स्तर पर कई कार्यवाही लंबित है।

उस पर वैधानिक कार्यवाही को लेकर ना तो मुख्यमंत्री बघेल इजाजत दे रहे है, और ना ही मुख्यसचिव कार्यालय कोई दिलचस्पी दिखा रहा है। हालात को देखते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव ने सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रूबरू होना मुनासिफ समझा। वे रायपुर पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पहुंच गए।

पुलिस लाइन हैलीपैड में वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव का जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आमना – सामना हुआ तब नजारा देखने लायक था। हाथों में माइक थामे इस वरिष्ठ पत्रकार सुनिल नामदेव ने सौम्या चौरसिया को लेकर मुख्यमंत्री बघेल से सीधा सवाल किया। उन्होंने पूछा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आरोपों को लेकर उनका क्या जवाब है।

वरिष्ठ पत्रकार ने भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी के द्वारा सरकार चलाने को लेकर सौम्या पर टिप्पणी किए जाने के मामले में सरकार से प्रतिक्रिया लेनी चाही। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्रकार का यह सवाल गले की फांस बन गया। सवाल सुनकर भूपेश बघेल भागते नजर आये। उनके कदम, तेजी से अपनी गाडी की ओर बढ़ गए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अफसरों ने फ़ौरन मोर्चा संभाला और वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव की राह में रोड़ा बन गए।

मौके पर अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने सवाल सुनने के बाद फ़ौरन खुद को गाडी में कैद कर लिया। फिर शीशा भी चढ़ा लिया। बावजूद इसके पत्रकार ने अपने सवालों की झड़ी लगा दी। उधर गाडी में बैठे मुख्यमंत्री बघेल हाथ जोड़ते नजर आये। देखते ही देखते, मुख्यमंत्री का काफिला आगे बढ़ गया।

बताया जाता है कि भले ही मुख्यमंत्री बघेल ने इस महत्वपूर्ण सवाल से कन्नी काट ली हो। लेकिन सौम्या पर उनका अनुचित संरक्षण सुर्खियों में है। रायपुर से लेकर दिल्ली तक सौम्या के काले कारनामों की चर्चा जोर शोर से हो रही है

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल