सिर्फ मीठा ही नहीं ये नमकीन फूड्स भी बढ़ा सकते हैं शुगर लेवल, एक्सपर्ट्स से जानें

सिर्फ मीठा ही नहीं ये नमकीन फूड्स भी बढ़ा सकते हैं शुगर लेवल, एक्सपर्ट्स से जानें

डायबिटीज मरीजों को मीठा न खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन नमकीन या नमक से बनी चीजों का ये मरीज परहेज नहीं करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ नमकीन फूड्स ऐसे भी हैं जो शरीर में तेजी से शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं. नमकीन चीजों से शुगर लेवल कैसे बढ़ता है. किन फूड्स को खाने से ज्यादा खतरा होता है. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

डॉ. बताते हैं कि लोगों को ये लगता है कि नमकीन चीजों को खाने से कोई परेशानी नहीं है और इनको खाने से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है. जबकि ऐसा नहीं है. कुछ नमकीन चीजों में भी चीनी छिपी हो सकती है. खासतौर पर जो पैकेड और प्रोसेस्ड फूड होते हैं उनको खाने से शुगर लेवल बढ़ता है. डायबिटीज के मरीजों को ऐसे फूड्स से परहेज करने की जरूरत है.

किन नमकीन फूड्स को खाने से शुगर लेवल बढ़ता है?
डॉ. बताते हैं कि पैकेट में आने वाली कई चीजों में छुपी हुई शुगर होती है. जैसे नमकीन स्नैक्स, चिप्स, नमकीन बिस्कुट में शुगर या कई ऐसे प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो शुगर लेवल को बढ़ा देते हैं. इन फूड्स को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इनमें शुगर, कॉर्न सिरप जैसी चीजों को मिलाया जाता है. इन सब चीजों में शुगर होता है. भले ही खाने में इन फूड्स का स्वाद नमकीन लगता है. लेकिन ये चीजें शरीर में ग्लूकोज का लेवल तेजी से बढ़ सकती बैं. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से डायबिटीज से जूझ रहे हैं, यह और भी खतरनाक हो सकता है.

Read More Baby Care Tips: 1 साल से छोटे बच्चे को शहद देना क्यों है खतरनाक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

नमकीन फूड्स खाने से पहले किन बातों का रखें ध्यान
डॉ. बताते हैं कि अगर आपको डायबिटीज है और नमकीन का कुछ खा रहे हैं तो देखें कि उन चीजों पर added sugar तो नहीं लिखा है. अगर ऐसा कुछ लिखा है तो उस चीज को सीमित मात्रा में खाएं या खाने से परहेज करें. इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपको डायबिटीज के साथ हाई बीपी की बीमारी भी है तो नमक की चीजें बिलकुल न खाएं. अगर खानी का मन है तो नींबू पानी या संतरा जैसी चीज खा लें.

Read More डायबिटीज में छोटी चोट भी बन सकती है गंभीर! घाव होने पर तुरंत करें ये काम

Tags:

Latest News

मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात
पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल
CG Coal Levy Scam: कोल लेवी केस में EOW की बड़ी कार्रवाई, 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश; 12 नए आरोपी नामजद
टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग
एक नोटिस लौटा… अखबार में इश्तहार छपा और हो गया तलाक, हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला
Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर
CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत
Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई
नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक
Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन