ज्यादा प्रोटीन खाना किडनी को कैसे कर देता है खराब? एक्सपर्ट्स से जानें

ज्यादा प्रोटीन खाना किडनी को कैसे कर देता है खराब? एक्सपर्ट्स से जानें

प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी तो है, लेकिन ज्यादा प्रोटीन शरीर को नुकसान भी कर सकता है. हालांकि आजकल लोगों में हाई-प्रोटीन डाइट तेजी से लोकप्रिय हो रही है. खासतौर पर जिम जाने वाले लोग इसको ले रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा प्रोटीन आपकी किडनी को खराब कर सकता है. ज्यादा प्रोटीन किडनी की सेहत को कैसे बिगाड़ सकता है इस बारे में एक्सपर्ट्स से जानते हैं.

डॉ. बताते हैं कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन उसके वजन के हिसाब से प्रति ग्राम प्रोटीन लेना होता है. जैसे अगर किसी का वजन 60 किलो है तो उसको दिन में 60 ग्राम प्रोटीन लेना है. इतना प्रोटीन शरीर के लिए काफी है, लेकिन अगर इससे ज्यादा लेते हैं तो इसका असर किडनी पर हो सकता है. खासतौर पर अगर आप प्रोटीन सप्लीमेंट के रूप में ले रहे हैं तो ये नुकसान कर सकता है.

ज्यादा प्रोटीन से शरीर को कैसे होता है नुकसान?
डॉ. बताते हैं कि जब शरीर में प्रोटीन ज्यादा मात्रा में पहुंचता है, तो किडनी को इसको फिल्टर करने में परेशानी आती है. इससे किडनी पर प्रेशर पड़ता है. प्रोटीन ज्यादा होता है तो शरीर में यूरिया और अन्य वेस्ट प्रोडक्ट्स भी अधिक बनते हैं. इन वेस्ट को शरीर से बाहर निकालने का काम किडनी करती है. लगातार ज्यादा प्रोटीन लेने से किडनी को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, इस प्रेशर के कारण किडनी खराब होने लगती है. हालांकि ये सब अचानक नहीं होता है. अगर कोई व्यक्ति सालों से हाई प्रोटीन डाइट ले रहा है तो उसकी किडनी को नुकसान हो सकता है.

Read More डायबिटीज में छोटी चोट भी बन सकती है गंभीर! घाव होने पर तुरंत करें ये काम

किन लोगों को ज्यादा खतरा?
जो लोग हैवी वर्कआउट करते हैं उनको हाई प्रोटीन से उतना नुकसान नहीं होता है, लेकिन जो लोग सामान्य है और ज्यादा प्रोटीन खा रहे हैं तो उनकी किडनी को नुकसान हो सकता है. इसके अलावा जो लोग पहले से किडनी की समस्या या डायबिटीज का शिकार है तो उनसके लिए हाई-प्रोटीन डाइट और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है.

Read More Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस

क्या करें?

  • प्रोटीन के साथ फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी लें
  • कोई भी प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें
  • पर्याप्त पानी पिएं कम से कम दिन में 7 गिलास
  • रोज एक्सरसाइज करें
Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल