कैंसर के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, डॉक्टर की सलाह

कैंसर के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, डॉक्टर की सलाह

बीते कुछ सालों में देशभर में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, लेकिन इससे बचाव किया जा सकता है. सही लाइफस्टाइल और खानपान को अपनाकर कैंसर के रिस्क को कम किया जा सकता है. हालांकि कुछ मामलों में कैंसर जेनेटिक हो सकता है, लेकिन बाकी केस में आप इसको होने से रोक सकते हैं.

डॉ. बताते हैं कि जेनेटिक मामलों को छोड़कर कैंसर का रिस्क रोजाना की आदतों, लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ा हुआ होता है. अगर आप अपने रूटीन में इन बातों का ध्यान रखते हैं तो कैंसर से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है.

खानपान का ध्यान रखें
खानपान कैंसर के खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाता है. अगर आप फास्ट फूड से परहेज करते हैं, मैदा कम खाते हैं और हरी सब्जियां और फलों को डाइट में शामिल करते हैं तो कैंसर का रिस्क कम किया जा सकता है. आप अपनी डाइट में खट्टे फल जैसे संतरा, मौसंबी शामिल करें. इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स भी खाएं. इस तरह की डाइट आपको फ्री-रेडिकल्स से बचाती है, जिससे कैंसर का रिस्क कम होता है.

Read More Navratri 2026: व्रत में भी बढ़ सकती है ब्लड शुगर, डायबिटीज मरीज इन चीजों से रहें सावधान

तंबाकू और अल्कोहल से दूरी
तंबाकू और शराब आज भी कैंसर होने के एक बड़े कारण हैं. स्मोकिंग और चबाने वाला तंबाकू मुंह, फेफड़ों और गले के कैंसर का खतरा बढ़ाता है. वहीं ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन लिवर में कैंसर कर सकता है. ऐसे में ये जरूरी है कि आप तंबाकू के सेवन से बचें और शराब से भी परहेज करें

Read More Navratri 2026: नवरात्रि में रोज साबूदाना खाना कितना सही? ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक, जानें जरूरी बातें

वजन कंट्रोल में रखें
ओवरवेट या मोटापा कई तरह के कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है. ऐसे में वजन संतुलित रखना जरूरी है. इसके लिए जरूरी है कि खानपान का ध्यान रखें और रोज कम से कम 15 से 20 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें.

परिवार में किसी को कैंसर है तो सतर्क रहें
कई मामलों में कैंसर एक से दूसरी पीढ़ी में जा सकता है. उदाहरण के तौर पर ब्रेस्ट कैंसर का खतरा एक से दूसरी पीढ़ी में रहता है. ऐसे में जिन महिलाओं के परिवार में किसी को ये कैंसर है तो उनको सतर्क रहना चाहिए. इसके साथ ही ये जरूरी है कि 20 साल की उम्र के बाद कैंसर की स्क्रीनिंग कराए.

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा