रायपुर में रात का ‘रंगीन खेल’! क्लब में देर रात शराब और तेज म्यूजिक का VIDEO वायरल, नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल

रायपुर में रात का ‘रंगीन खेल’! क्लब में देर रात शराब और तेज म्यूजिक का VIDEO वायरल, नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल

रायपुर: राजधानी Raipur में नाइटलाइफ को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। छेरीखेड़ी स्थित एक नाइट क्लब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देर रात तक पार्टी, तेज म्यूजिक और खुलेआम शराब परोसने के दृश्य सामने आए हैं। इस घटना ने पुलिस और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लब के अंदर देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी का आनंद ले रहे हैं। साथ ही, कुछ युवतियों को खुलेआम शराब परोसी जाती नजर आ रही हैं। वीडियो में कथित तौर पर कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी दिखाई दे रहे हैं, जो पार्टी के माहौल को बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं।image (1)

यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्लब से जुड़ा बताया जा रहा है। खास बात यह है कि राज्य सरकार द्वारा नाइट क्लब और पब के संचालन के लिए समय और नियम तय किए गए हैं, लेकिन वायरल वीडियो में इन नियमों के उल्लंघन के संकेत मिल रहे हैं। इससे पुलिस कमिश्नरी सिस्टम के बाद सुरक्षा और नियंत्रण के दावों पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Read More CG Crime News : शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर मिला 25 वर्षीय काजल का शव

फिलहाल, इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह घटना एक बार फिर शहर में नाइटलाइफ और कानून व्यवस्था के संतुलन को लेकर बहस को तेज कर सकती है।

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

Latest News

अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल
बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में
Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ
Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान
Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें
PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी
मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची
जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम
जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य