तोमर बंधुओं के आलीशान बंगले पर चलेगा बुलडोजर! घर पहुंची निगम की टीम, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज खंगाले…

तोमर बंधुओं के आलीशान बंगले पर चलेगा बुलडोजर! घर पहुंची निगम की टीम, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज खंगाले…

RAIPUR/  हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और उसके भाई रोहित तोमर की शिकायतों के चलते नगर निगम ने अब उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। नगर निगम की एक टीम हाल ही में तोमर बंधुओं के आलीशान मकान पर पहुंची और वहां का नाप-जोख किया। यह कार्रवाई तोमर बंधु द्वारा अवैध निर्माण और शहर में उनके आपराधिक रिकॉर्ड के मद्देनजर की गई है।

मारपीट, सूदखोरी और अवैध हथियार के गंभीर मामलों में आरोपित वीरेंद्र और रोहित तोमर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं। पुलिस इन दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। इनके नेपाल भागने की खबर है। आरोपितों का पासपोर्ट भी नहीं मिल रहा है। वहीं अब नगर निगम की ओर से भी तोमर भाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, नगर निगम ने तोमर बंधुओं के मकान के नक्शे की जांच शुरू कर दी है। नगर निगम के अधिकारी ने बताया, “हमारे पास तोमर बंधुओं के खिलाफ कई शिकायतें हैं। हम उनके मकान का नाप लेकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी तरह का अवैध निर्माण न हो। यदि कोई अनियमितता पाई जाती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।”

Read More भूपेश बघेल पर वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद्र गुप्ता का प्रहार: 'मुंगेरीलाल की तरह सपने देखना छोड़ दें, सत्ता अब नहीं मिलेगी'

गौरतलब है कि दोनों भाई अभी फरार हैं और उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पिछले कुछ महीनों से उनकी गतिविधियों पर प्रशासन की नजर बनी हुई थी। एक स्थानीय निवासी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “तोमर बंधुओं का नाम सुनते ही लोग डर जाते थे। अब जब नगर निगम ने कार्रवाई की है, तो उम्मीद है कि यह हमारे इलाके में बदलाव लाएगा।”

Read More रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

हालांकि, कुछ लोग इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित भी मानते हैं। एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “क्या यह महज एक शोभा का मामला है? प्रशासन ने पहले भी ऐसे कई मामलों में कार्रवाई की है, लेकिन परिणाम कुछ खास नहीं निकला।”वहीं सूदखोरी मामले में आरोपित बनाई गई दोनों की पत्नियों से भी अब तक पूछताछ नहीं हो पाई है। उनके घर में काम करने वाले, साथ में चलने वाले 35 में से 25 लोग गायब हैं। बताया जा रहा है कि इनके नाम पर करोड़ों की संपत्ति है। पैसों का अवैध लेन-देन इनके ही बैंक खाते में किया गया है।

 

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध