सरगुजा: रात के अंधेरे में 'गुरुजी' की डर्टी पिक्चर, जंगल में छात्रा संग रंगरेलियां मनाते वायरल हुआ था वीडियो; अब DEO ने लिया बड़ा एक्शन, नौकरी से छुट्टी

सरगुजा: रात के अंधेरे में 'गुरुजी' की डर्टी पिक्चर, जंगल में छात्रा संग रंगरेलियां मनाते वायरल हुआ था वीडियो; अब DEO ने लिया बड़ा एक्शन, नौकरी से छुट्टी

अंबिकापुर/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शिक्षा विभाग ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर मुहर लगाई है। बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के एक संविदा शिक्षक को नैतिक मर्यादा लांघना भारी पड़ गया है। देर रात कॉलेज छात्रा के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी शिक्षक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।

क्या था पूरा मामला?

घटनाक्रम 20 अप्रैल की रात का है। रात के करीब एक बजे सरमना के लंकाडांड जंगल के किनारे स्थानीय युवकों ने एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी देखी। जब युवक वहां पहुंचे, तो कार में बतौली के स्वामी आत्मानंद स्कूल के संविदा शिक्षक सुरेश कुमार जायसवाल एक कॉलेज छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मौजूद थे।

युवकों ने बिना देरी किए इस करतूत को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान उन्होंने लड़की का चेहरा दिखाने का भी दबाव बनाया। देखते ही देखते गुरु-शिष्य की परंपरा को तार-तार करने वाला यह वीडियो इलाके में आग की तरह फैल गया।

Read More Rohini Firing Case: बर्थडे पार्टी में अचानक चली गोली, सीढ़ियों में छिपाई पिस्टल; 13 मामलों वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रशासनिक सख्ती और जांच

वीडियो वायरल होते ही भाजपा नेताओं ने शिक्षा विभाग से कड़ी शिकायत की। गंभीरता को देखते हुए डीईओ दिनेश कुमार झा ने त्वरित कार्रवाई की। सबसे पहले आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटाकर उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया।

Read More सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया

पारदर्शी जांच के लिए डीईओ ने तत्काल तीन सदस्यीय समिति बनाई। इस टीम में बतौली बीईओ शरद चंद्र मेशपाल, सीतापुर बीईओ और सेदम हाई स्कूल के प्राचार्य शामिल थे।

जवाब देने में छूटे पसीने

जांच टीम की पड़ताल में साफ हो गया कि वीडियो में दिख रहा शख्स सुरेश कुमार जायसवाल ही है और कार भी उसी की है। जब टीम ने पूछताछ की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया कि वह इतनी रात गए छात्रा के साथ जंगल में क्या कर रहा था।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि इस घटना से विद्यालय और शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। इसके बाद डीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। उचित जवाब न मिलने पर विभाग ने कड़ा एक्शन लेते हुए सुरेश जायसवाल की संविदा नियुक्ति समाप्त कर दी। यह कड़ा कदम विभाग के लिए एक बड़ी नजीर बन गया है, जिससे अब पूरे महकमे में एक भारी हड़कंप पसरा हुआ दिखाई दे रहा है।

Tags:

Latest News

NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड
शादीशुदा पुरुष से संबंध, फिर भी महिला को नहीं मिला घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड