मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, दो आरोपियों ने वापस लिया 'कबूलनामा', मजिस्ट्रेट के सामने साधी चुप्पी

मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, दो आरोपियों ने वापस लिया 'कबूलनामा', मजिस्ट्रेट के सामने साधी चुप्पी

मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, दो आरोपियों ने वापस लिया 'कबूलनामा', मजिस्ट्रेट के सामने साधी चुप्पी

मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपियों ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने से किया इनकार। पुलिस के पास पुख्ता सबूत, सोनम और प्रेमी राज ने रची थी हत्या की साजिश।

मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों, आकाश और आनंद ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने कबूलनामे से इनकार कर दिया है। मेघालय पुलिस के अनुसार, दोनों ने पहले हत्या में अपनी मिलीभगत स्वीकार की थी, लेकिन अब मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने से चुप्पी साध ली है।

इंदौर के 29 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में उनकी हनीमून यात्रा के दौरान हुई थी। रघुवंशी ने 11 मई को इंदौर में सोनम से शादी की और 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय आए थे। वह 23 मई को शिलांग से लगभग 65 किलोमीटर दूर सोहरा में लापता हो गए थे। दो जून को उनका क्षत-विक्षत शव एक झरने के पास खाई में मिला। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा पर इस हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, राजा को तीन किराए के हत्यारों- विशाल चौहान, आकाश राजपूत, और आनंद कुर्मी ने सोनम की मौजूदगी में वेई सॉडॉन्ग व्यूपॉइंट पर चाकुओं से हमला कर मार डाला और उनका शव एक गहरी खाई में फेंक दिया गया।

मेघालय पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सोनम, राज कुशवाहा, तीन किराए के हत्यारे, और सबूत नष्ट करने के आरोप में तीन अन्य शामिल हैं। शुरुआती जांच में आकाश और आनंद ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की थी और पुलिस के सामने अपराध की पूरी कहानी बयान की थी। हालांकि, 26 जून को मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने पर दोनों ने अपने बयानों से पलटते हुए कोई भी कबूलनामा देने से इनकार कर दिया। शिलांग शहर के पुलिस अधीक्षक हरबर्ट पिनियाड खारकोंगोर राजा हत्याकांड की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) का नेतृत्व कर रहे हैं।

Read More एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी चुप रहे और गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने पर कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "हमने (पांच) आरोपियों में से केवल दो को मजिस्ट्रेट के पास भेजा। वे कोई बयान नहीं देना चाहते थे। हमारे पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। हम एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) रिपोर्ट का भी इंतजार कर रहे हैं।" मेघालय पुलिस ने पहले दावा किया था कि सभी आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है। खारकोंगोर ने बताया कि पुलिस के इकबालिया बयान अदालत में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, "यह उनका अधिकार है कि वे इकबालिया बयान न दें। लेकिन भौतिक साक्ष्य भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। कोई समस्या नहीं है। हमारे पास मामले में सबूत हैं।"

Read More भूपेश बघेल पर वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद्र गुप्ता का प्रहार: 'मुंगेरीलाल की तरह सपने देखना छोड़ दें, सत्ता अब नहीं मिलेगी'

बता दें कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 180 के तहत दर्ज बयान, जांच और जिरह के दौरान अधिकारियों की सहायता करते हैं, लेकिन केवल धारा 183 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान ही अदालत में महत्व रखते हैं। पुलिस के मुताबिक, आनंद और आकाश के अलावा, विशाल सिंह चौहान ने पिछले महीने मेघालय में अपने हनीमून के दौरान सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह को उसके नवविवाहित पति राजा की हत्या करने में सहायता की थी।

सोनम और राज का कबूलनामा 
पुलिस के अनुसार, सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा ने अपनी प्रेम संबंध और हत्या की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे एक रिश्ते में थे और राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। इस साजिश को इंदौर में राजा और सोनम की शादी से 11 दिन पहले तैयार किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम ने तीनों हत्यारों को 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसका पहला भुगतान सोनम के चचेरे भाई जितेंद्र रघुवंशी ने किया था।

सबूत और जांच 
मेघालय पुलिस ने इंदौर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, और दो जिंदा कारतूस बरामद किए, जो कथित तौर पर राज कुशवाहा ने हत्या के लिए खरीदे थे। इसके अलावा, पुलिस सोनम के लैपटॉप की तलाश कर रही है, जो अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि हत्या के बाद सोनम ने मेघालय से भागकर असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, और उत्तर प्रदेश के रास्ते इंदौर पहुंची थी। वह 26 मई से 8 जून तक इंदौर के हीरा बाग कॉलोनी में एक फ्लैट में छिपी रही, जो प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स ने किराए पर दिया था। इस फ्लैट के मालिक लोकेन्द्र सिंह तोमर, सिलोम जेम्स, और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार को साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

हवाला कनेक्शन की जांच 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में हवाला कारोबार के कुछ इनपुट भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा, सोनम के कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस उसके सहकर्मियों और परिवार वालों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या की साजिश कब और कैसे शुरू हुई। राजा के परिवार ने सोनम और राज पर नार्को टेस्ट की मांग की थी, लेकिन मेघालय पुलिस के एसपी विवेक सियेम ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "नार्को टेस्ट तब किया जाता है जब कोई साक्ष्य नहीं होता, और सुप्रीम कोर्ट ने इसे प्रतिबंधित किया हुआ है। हमारे पास पर्याप्त साक्ष्य हैं।" पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही एक मजबूत चार्जशीट तैयार करेंगे, जिसमें डीएनए, कॉल रिकॉर्ड, जीपीएस ट्रैकर, और बरामद हथियारों जैसे साक्ष्य शामिल होंगे।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा