शादी के कार्ड बांटते ही ‘नेताजी’ गिरफ्तार: कवर्धा में किसान कांग्रेस नेता पर यौन शोषण का आरोप, शादी से पहले पहुंचा जेल

शादी के कार्ड बांटते ही ‘नेताजी’ गिरफ्तार: कवर्धा में किसान कांग्रेस नेता पर यौन शोषण का आरोप, शादी से पहले पहुंचा जेल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक स्थानीय राजनीतिक नेता की शादी की तैयारियां उस समय अचानक थम गईं, जब पुलिस ने उन्हें गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को उस वक्त हिरासत में लिया गया, जब वे अपनी शादी के निमंत्रण पत्र बांट रहे थे। इस कार्रवाई ने इलाके में हलचल मचा दी है।

पुलिस के अनुसार, पांडातराई क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। शिकायत मिलते ही महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।congress-leader

घटना के बाद जहां एक ओर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, वहीं आरोपी के परिवार में भी माहौल बदल गया है। बताया जा रहा है कि 7 मई को प्रस्तावित शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन गिरफ्तारी के बाद सब कुछ ठहर गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Read More सिकासार परियोजना: 2500 करोड़ के टेंडर में DVL के अनुभव प्रमाण पत्र पर बवाल, अधिकारियों और नए मंत्री की भूमिका....... पढ़े 

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना