यौन शोषण में निलंबित आईपीएस रतनलाल डांगी कश्मीर में लगा रहे ठुमके वीडियो हुआ वायरल...

यौन शोषण में निलंबित आईपीएस रतनलाल डांगी कश्मीर में लगा रहे ठुमके वीडियो हुआ वायरल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में निलंबित किए गए सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी इन दिनों कश्मीर की वादियों में मजे से छुट्टियां मना रहे हैं। नियम के मुताबिक निलंबन के दौरान उन्हें बिना इजाजत पुलिस मुख्यालय नया रायपुर किसी भी हाल में नहीं छोड़ना था लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक नए वीडियो ने सारे सरकारी आदेशों की पोल खोल कर रख दी है। इस वीडियो में आईपीएस डांगी कश्मीर की वादियों में बेफिक्र होकर घूमते और एक फिल्मी गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब सरकार और सिस्टम पर बड़े और गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर एक दागी अफसर को इतनी भारी छूट किसने दी है।

सरकारी आदेशों की खुलेआम उड़ी धज्जियां

अभी कुछ ही दिन पहले राज्य शासन के गृह पुलिस विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया था। उस निलंबन आदेश में यह बात बिल्कुल साफ शब्दों में लिखी गई थी कि इस पूरी अवधि के दौरान उनका मुख्यालय नया रायपुर रहेगा और सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना वह अपना मुख्यालय बिल्कुल नहीं छोड़ सकेंगे। अब उनका यह कश्मीर का वीडियो वायरल होने के बाद हर तरफ यह सवाल उठ रहा है कि क्या सुशासन का दावा करने वाली प्रदेश सरकार ने उन्हें कश्मीर घूमने की विशेष अनुमति दी है या फिर वह सरकारी आदेशों को खुलेआम ठेंगा दिखाते हुए खुद ही सैर सपाटे पर निकल गए हैं। निलंबित होने के बाद भी उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिख रही है बल्कि वह गाने गाते हुए इन्जॉय कर रहे हैं।

Read More फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस

जानिए क्या था पूरा मामला जिसने मचाई थी खलबली

Read More जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम

रतनलाल डांगी 2003 बैच के एक रसूखदार आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिस विभाग में उनकी गिनती काफी तेज तर्रार अधिकारियों में होती रही है और वह कई जिलों के एसपी भी रह चुके हैं। कुछ समय पहले पुलिस विभाग के ही एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने डांगी पर यौन उत्पीड़न के बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़ित महिला का सीधा आरोप था कि डांगी ने साल 2017 से 2024 तक उसका लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण किया। महिला ने यह भी बताया था कि उसके पति की पोस्टिंग के नाम पर उस पर लगातार दबाव डाला गया। इस मामले से जुड़ी कुछ बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इसके बाद सरकार पर चौतरफा दबाव बढ़ा और आनन फानन में कार्रवाई की गई। पहले उन्हें आईजी के पद से हटाया गया और फिर सस्पेंड कर दिया गया। गृह विभाग ने तब माना था कि उनका आचरण पद के अनुरूप बिल्कुल नहीं है और इससे पुलिस विभाग की छवि को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

क्लीन चिट की चर्चा और दोहरे रवैये पर उठते सवाल

 

इस बीच पुलिस महकमे से एक और चौंकाने वाली जानकारी छनकर सामने आ रही है कि विभाग इस गंभीर मामले में डांगी को क्लीन चिट देने की पूरी तैयारी में है। अगर सच में ऐसा होता है तो यह अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल है। इतने सारे साक्ष्य सबूतों और एक महिला के खुले आरोपों के बावजूद एक आईपीएस को कैसे और क्यों बचाया जा रहा है। सिस्टम के इस दोहरे रवैये का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ समय पहले एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के आरोप लगाने मात्र से एक महिला डीएसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। लेकिन जब बात एक रसूखदार सीनियर आईपीएस अधिकारी की आती है तो सारे नियम कायदे मानो अपनी सुविधा के हिसाब से बदल जाते हैं।

 

आखिर कौन है मददगार

 

वायरल वीडियो और क्लीन चिट की सुगबुगाहट के बाद अब पुलिस महकमे से लेकर राजनीतिक गलियारों में बस एक ही सवाल गूंज रहा है कि आखिर आईपीएस डांगी की परदे के पीछे से मदद कौन कर रहा है। सस्पेंशन के बावजूद कश्मीर में फिल्मी गाने पर डांस करना यह साफ बताता है कि उन्हें किसी तरह की विभागीय कार्रवाई या सरकार का कोई डर नहीं है। अब पूरी जनता की नजर इस बात पर टिकी है कि इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद गृह विभाग कोई कड़ा नोटिस जारी करता है या फिर सुशासन के नाम पर यह सब कुछ यूं ही चलता रहेगा।

 

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल