साइबर ठगों ने बीजेपी विधायक को भी नहीं छोड़ा, फॉर्च्यूनर दिखाकर ठग लिए 1.27 लाख, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

साइबर ठगों ने बीजेपी विधायक को भी नहीं छोड़ा, फॉर्च्यूनर दिखाकर ठग लिए 1.27 लाख, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

साइबर ठगों ने बीजेपी विधायक को भी नहीं छोड़ा, फॉर्च्यूनर दिखाकर ठग लिए 1.27 लाख, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

आधुनिक साइबर फ्रॉड बढ़ रहे हैं: रांची के DC IAS मिनजुनाथ भजंत्री के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे गए, जबकि पांकी विधानसभा के बीजेपी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता से नीलामी के नाम पर 1.27 लाख रुपये की ठगी की कोशिश हुई। पुलिस ने FIR दर्ज कर साइबर थाने को जांच के लिए कहा है।

पांकी: आधुनिकता के इस दौर में साइबर फ्रॉड एक जटिल समस्या बनती जा रही है. इसने आम से लेकर खास हर किसी को अपना शिकार बना लिया है. हाल ही में साइबर ठगों ने झारखंड की राजधानी रांची के डीसी आईएएस अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर आम लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज ठगी की कोशिश की थी.

अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था. इसी बीच साइबर ठागों ने बेहद ही अजीबो गरीब ढंग से राज्य की पांकी विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता को अपना शिकार बना लिया. पहले कुशवाहा शशि भूषण मेहता को गाड़ी की नीलामी में भाग लेने का झांसा देते हुए ठगों ने खुद को जीएसटी कस्टम अधिकारी बताया. फिर ठगों ने विधायक से कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के मालदा में कई गाड़ियां जब्त की हैं.

साइबर ठगों ने विधायक से कहा कि इन जब्त गाड़ियों की निलामी की जा रही है. रितेश नाम के एक साइबर ठग ने विधायक को व्हाट्सएप पर गाड़ियों की तस्वीर भी भेजी. इसमें एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की कीमत 12.70 लाख रुपये बताई. इसी फॉर्च्यूनर गाड़ी को नीलामी में देने के बहाने ठगों ने विधायक से गाड़ी का 10 फीसदी यानी 1.27 लाख रुपया भुगतान करवा लिया. यही नहीं ठगों ने विधायक को भुगतान की फर्जी रशीद भी भेजी.

Read More सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी

साइबर फ्रॉड की ये घटना बनी चर्चा का विषय
इसके बाद से लगातार ठगों का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा. विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने तीन ठगों के खिलाफ साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. विधायक ने अपने निजी सहायक के माध्यम से 1.27 लाख रुपये का भुगतान कराया था. बीजेपी विधायक के साथ साइबर फ्रॉड की घटना प्रकाश में आते ही चर्चा का विषय बन गई है. फ़िलहाल, साइबर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।  

Read More शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त
NEET पेपर लीक विवाद फिर गरमाया! वादे पूरे न होने पर CJP का ऐलान, 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च
कर्नाटक में Amazon, Instamart और BigBasket पर एक्शन! धतूरा की ऑनलाइन बिक्री पर फूड लाइसेंस सस्पेंड
राम रहीम फिर जेल से बाहर! 21 दिन की फरलो मंजूर, 2017 के बाद 17वीं अस्थायी रिहाई; इस साल तीसरी बार राहत
Samsung के फोन-टैबलेट खरीदना पड़ सकता है महंगा! सितंबर से बढ़ सकती हैं कीमतें, जानें क्या है वजह
स्वाइन फ्लू है या सिर्फ वायरल फीवर? लक्षणों से कैसे करें पहचान, जानें कब जरूरी है टेस्ट
डिजिटल अरेस्ट' की एक एफआईआर ने खोला विदेश तक फैला खेल: 1950 करोड़ दुबई-सिंगापुर पहुंचे, दो मुंबई से अरेस्ट
कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर....
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी