CG Breaking: रिसॉर्ट में पक रहा था हिरण का मांस! वन विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

CG Breaking: रिसॉर्ट में पक रहा था हिरण का मांस! वन विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। कुरदर वैली रिसॉर्ट में कथित तौर पर हिरण का मांस पकाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान रिसॉर्ट के किचन से पका हुआ संदिग्ध मांस जब्त किया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने रिसॉर्ट के मैनेजर सहित चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में रजनीश सिंह, रमेश यादव, संजय वर्मा और रामकुमार टोप्पो शामिल हैं। वहीं इस मामले का मुख्य सप्लायर जनक बैगा फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में टीम लगातार दबिश दे रही है।WhatsApp-Image-2026-03-28-at-2.11.40-PM

प्रारंभिक जांच में वन्यजीव शिकार और अवैध मांस उपयोग की आशंका जताई जा रही है। जब्त किए गए मांस को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी की जा रही है। जांच रिपोर्ट में यदि हिरण के मांस की पुष्टि होती है, तो आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और वन्यजीवों के अवैध शिकार व व्यापार पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों और रिसॉर्ट्स में अवैध गतिविधियों पर निगरानी की जरूरत को उजागर किया है। स्थानीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज है और लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Read More अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार

Latest News

Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी
जांच में गड़बड़ी उजागर, फिर भी कार्रवाई नहीं, बिलासपुर के शिक्षा विभाग में किसके संरक्षण में बच रहे जिम्मेदार? राज्यपाल तक पहुंची पूरी फाइल
Kawardha Suicide Case: चार साल का लिव-इन रिश्ता, शादी को लेकर बढ़ा विवाद… युवक की मौत के बाद पार्टनर गिरफ्तार, जांच में सामने आई धमकी की बात