CG Breaking News: ‘1 लाख दो वरना जेल’ धमकी से तंग पेंटर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में कांग्रेस नेता का नाम, जांच में जुटी पुलिस

CG Breaking News: ‘1 लाख दो वरना जेल’ धमकी से तंग पेंटर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में कांग्रेस नेता का नाम, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक पेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मकान में मिले शव के साथ एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने अपनी मौत के लिए दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। मामले ने अब गंभीर राजनीतिक और आपराधिक मोड़ ले लिया है।befunky-collage-16-1_1774695390

मृतक की पहचान 42 वर्षीय मोहन रामटेक के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था और पिछले कुछ महीनों से किराए के मकान में रह रहा था। घटना का खुलासा तब हुआ जब उसकी पत्नी सुबह घर पहुंची और दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया, तो अंदर मोहन की लाश पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मौके से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने राजू पाल और सोनिया गोस्वामी नाम के दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नोट में लिखा गया है कि दोनों सट्टा कारोबार से जुड़े हैं और उससे एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर पुलिस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी जा रही थी। मृतक ने अपनी मौत के लिए इन्हीं को जिम्मेदार बताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।gifs-1_1774696204

Read More Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसी वजह से जांच दोनों एंगल हत्या और आत्महत्या से की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए गए। सुसाइड नोट को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है और उसमें दर्ज नामों की गहन पड़ताल की जा रही है।

Read More व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत

Latest News

पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल