अंबिकापुर में भाजपा नेता की दबंगई: पटवारी-ऑपरेटर पर ऑफिस में हमला, CCTV फुटेज वायरल, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर में भाजपा नेता की दबंगई: पटवारी-ऑपरेटर पर ऑफिस में हमला, CCTV फुटेज वायरल, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भाजपा नेता ने सरकारी दफ्तर में घुसकर पटवारी और ऑपरेटर के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले ने प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर हलचल मचा दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी स्थित पटवारी कार्यालय की है। यहां पदस्थ पटवारी प्रकाश मंडल अपने काम में व्यस्त थे, तभी भाजपा नेता जितेंद्र कुजूर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राजस्व निरीक्षक (RI) का मोबाइल नंबर मांगा, जिस पर पटवारी ने सामान्य प्रक्रिया बताते हुए दीवार पर लिखा नंबर देखने की बात कही।gifs28-1_1776872245

बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर नेता भड़क गए और उन्होंने पटवारी पर हमला कर दिया। लात-घूंसे और डंडे से की गई पिटाई में बीच-बचाव करने आए ऑपरेटर को भी नहीं बख्शा गया। जान बचाने के लिए पटवारी को बाहर भागना पड़ा, लेकिन वहां भी आरोपी ने उनका पीछा कर मारपीट की। अंततः पटवारी ने खुद को कमरे में बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

Read More Bhopal Cyber Fraud: होटल ग्रुप को 1 करोड़ का ई-मेल फ्रॉड! 3 घंटे में 200 खातों में घुमा दी रकम, पुलिस ने 95 लाख कराए होल्ड

घटना की सूचना मिलते ही पटवारी संघ सक्रिय हो गया और मामला प्रशासन के उच्च स्तर तक पहुंचा। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की। इसके बाद देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया गया।whatsapp-image-2026-04-22-at-2032431776870530_1776912003

Read More झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार

इस घटना के बाद पटवारी संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी का सार्वजनिक जुलूस निकालने और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।whatsapp-image-2026-04-22-at-231337_1776880046

वहीं, आरोपी नेता के सोशल मीडिया प्रोफाइल को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी अपने दबंग अंदाज के वीडियो पोस्ट करता रहा है, जिनमें हथियारों के साथ उसकी तस्वीरें और राजनीतिक हस्तियों के साथ फोटो शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार