पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, 6 बदमाशों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, तलवार-चाकू जब्त

पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, 6 बदमाशों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, तलवार-चाकू जब्त

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बढ़ती चाकूबाजी और बदमाशों की गतिविधियों पर लगाम कसने पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील और नशाखोरी के लिए चिन्हित इलाकों में अचानक सरप्राइज चेकिंग की। इस दौरान 40 से 50 संदिग्ध व्यक्तियों और गुंडा बदमाशों की बारीकी से जांच की गई। चेकिंग के दौरान छह युवकों के कब्जे से धारदार हथियार बरामद हुए, जिसके बाद सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

तलवार और पांच चाकू बरामद

पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान छह आरोपियों के पास से एक तलवार और पांच चाकू बरामद किए गए। हथियारों को जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Read More तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख

आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों में कंचन विहार निवासी विकास सिंह (32), नयापारा बिजली ऑफिस के पास निवासी प्रमोद कुर्मी (26), गोंडवाना चौक प्रकाश होटल के आगे नयापारा निवासी अनिकेत नेताम (24) और लक्की नेताम (22), दामाद मोहल्ला सिलपहरी निवासी राम नायक (18), और महिमानगर निवासी रोहित तांडी (34) शामिल हैं।

Read More Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में

फरार आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

सरप्राइज चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अन्य गंभीर चोट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बन्नाकडीह, सिरगिट्टी निवासी रोहित धुरी (36) के रूप में हुई है। पुलिस उसे संबंधित प्रकरण में पूछताछ के लिए थाना लेकर पहुंची।

संवेदनशील इलाकों में अचानक पहुंची पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बदमाशों और चाकूबाजी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा, तिफरा समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस की टीमें देर रात अचानक पहुंचीं और संदिग्ध लोगों की जांच शुरू की। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप की स्थिति रही। खासकर ऐसे स्थानों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई, जहां नशाखोरी और असामाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायतें सामने आती रही हैं।

अभियान आगे भी रहेगा जारी

थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

 

Tags:

Latest News

सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम
CG News: पैर में रॉड, निगरानी में दो जवान… फिर भी अस्पताल से भाग निकला तस्करी का आरोपी
CG News: श्रीराम की मूर्ति बदलेगी या नहीं, फैसला सरकार के हाथ में; चंदखुरी मंदिर की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी उठे सवाल
Reservation News: धर्म परिवर्तन के बाद BC (Muslim) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें किस मामले में आया फैसला
दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल