बहुला चौथ आज, संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना कर माताओं ने रखा व्रत

बहुला चौथ आज, संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना कर माताओं ने रखा व्रत

बिलासपुर : भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाने वाला बहुला चौथ का पर्व आज श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना को लेकर माताएं दिनभर व्रत रख रही हैं। पर्व को लेकर घरों में सुबह से ही पूजा-पाठ और तैयारियों का दौर जारी है। महिलाओं ने गणेशजी और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बहुला चौथ का यह पर्व भारतीय परंपरा में मातृत्व, परिवार और जीवों के प्रति करुणा व श्रद्धा का संदेश भी देता है।

गौ माता और बछड़े की होती हैं विशेष पूज

बहुला चौथ की सबसे खास परंपरा गौ माता और बछड़े की पूजा है। महिलाएं गौ माता को तिलक लगाकर फूल चढ़ाती हैं और उन्हें हरा चारा, गुड़ आदि खिलाती हैं। कई जगह महिलाएं गौशाला जाकर भी गायों की सेवा करती हैं। मान्यता है कि आज के दिन गौ सेवा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। माना जाता है कि श्रीकृष्ण का गौ माता के साथ विशेष संबंध था। उन्होंने अपना बचपन गोकुल में गायों के बीच बिताया था। यही कारण है कि बहुला चौथ पर श्रीकृष्ण का स्मरण और गौ पूजा का महत्व और बढ़ जाता है।

Read More पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 

मां की ममता से जुड़ा है व्रत

Read More फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला

इस पर्व का सबसे भावुक मां और संतान का रिश्ता है। महिलाएं दिनभर अन्न-जल का त्याग कर बच्चों के लिए मंगलकामना कर रही हैं। व्रत के दौरान वे बच्चों को किसी तरह का कष्ट न हो और वे स्वस्थ, खुशहाल और सफल जीवन जिएं इसके लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। शाम के समय घरों में पूजा-अर्चना के बाद चंद्रमा के दर्शन किए जाएंगे l चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएंगा । परिवार के लोग एक साथ पूजा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे ।

 

Tags:

Latest News

धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल
CG News: धान खरीदी से पहले बारदानों का संकट! राजनांदगांव में 96 समितियों के लिए जुटाए जाएंगे पुराने बोरे, किसानों की बढ़ सकती है परेशानी
Durg Murder Case: मुलाकात के बहाने बुलाया, फिर जानलेवा हमला! पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में तीन को उम्रकैद
Raipur News: मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला, राव हॉस्पिटल की फायर NOC पर उठे सवाल; पुलिस ने दर्ज किया केस
सरकारी काम में बाधा, अधिकारियों से अभद्रता के आरोप, लोक शिक्षण संचालनालय ने की कार्रवाई, व्याख्याता निलंबित
'जजों को IPC की धाराएं तक नहीं पता?’ हाई कोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, आरोपी और छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस
CG Weather Update: बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली! छत्तीसगढ़ के मौसम पर IMD की नजर, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह