Raipur Rural Police Action: अवैध प्रवासियों और किरायेदारों पर सख्ती, 600 से अधिक लोगों का सत्यापन; 6 संदिग्धों से पूछताछ जारी

Raipur Rural Police Action: अवैध प्रवासियों और किरायेदारों पर सख्ती, 600 से अधिक लोगों का सत्यापन; 6 संदिग्धों से पूछताछ जारी

रायपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से रायपुर ग्रामीण पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 600 से अधिक किरायेदारों, बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों और प्रवासी व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच की गई। सत्यापन के दौरान 6 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में रहने वाले लोगों का रिकॉर्ड अपडेट करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चला विशेष अभियान
यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं STF नोडल अधिकारी अभिषेक झा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (माना) लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस ने किया।

औद्योगिक क्षेत्र में 600 से अधिक लोगों का सत्यापन
पुलिस टीम ने सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में विशेष जांच अभियान चलाकर करीब 600 किरायेदारों और बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई और पुलिस रिकॉर्ड से उनका मिलान किया गया।

Read More CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश

6 संदिग्धों से पूछताछ, जांच जारी
सत्यापन अभियान के दौरान 6 व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें अलग से चिन्हित किया गया। पुलिस ने बताया कि इन सभी से पूछताछ की जा रही है और वैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Read More रायपुर में राशन वाले डकार गए पौने तीन करोड़ की बोरियां: 10 लाख बारदाने बांटे, 5 लाख का कोई अता-पता नहीं

मकान मालिकों को पुलिस की सख्त चेतावनी
अभियान के दौरान पुलिस ने मकान मालिकों, फैक्ट्री प्रबंधन और अन्य संस्थानों को निर्देश दिए कि

  • बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को किराए पर मकान न दें।
  • बाहरी राज्यों से आने वाले कर्मचारियों और किरायेदारों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं।
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

आम लोगों से सहयोग की अपील
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के मद्देनजर ऐसे सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस के टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर दें।

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO